फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   3.30 lakh lost in mayor's brothers car

मेयर के रिश्तेदार की कार से 3.30 लाख रुपये उड़ाए

Sat, 22 Apr 2017 02:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sat, 22 Apr 2017 02:58 AM IST
विज्ञापन
3.30 lakh lost in mayor's brothers car
rupee shimla
शामली के बर्तन कारोबारी और मेयर विनोद अग्रवाल के रिश्तेदार की कार से बाइक सवार दो युवकों ने 3.30 लाख रुपये की नगदी से भरा बैग उड़ा लिया। वारदात को इंपीरियल तिराहे पर पुलिस पिकेट के सामने कार से मोबिल आयल रिसने का झांसा देकर अंजाम दिया गया। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


शामली के बुढ़ाना रोड पर विनीत गोयल परिवार के साथ रहते हैं। वह शुक्रवार को व्यापारियों से कारोबार की रकम कलेक्ट करने के लिए अपनी सफारी कार से हापुड़, पाकबड़ा से होकर कोतवाली के बुद्ध बाजार स्थित महाराज होटल जा रहे थे। वहां पर कार पार्क कर विनीत को बुध बाजार में दुकान करने वाले बर्तन व्यापारियों से भी रकम कलेक्ट करनी थी।
विज्ञापन


इंपीरियल तिराहे को पार करते ही जैसे ही उनकी कार बुध बाजार की तरफ मुड़ी तब बाइक पर दो युवक आए और कार से मोबिल आयल रिसने की जानकारी उन्हें दी। कार में विनीत गोयल, उनका बेटा यश गोयल और ड्राइवर बिट्टू मौजूद थे। तीनों लोग कार से नीचे उतर गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों युवकों ने इस दौरान कार की पिछली सीट पर 3.30 लाख की नगदी से भरा बैग निकाल लिया। वारदात के बाद आरोपी दिल्ली हाईवे की तरफ भागे। विनीत ने बताया कि कार से मोबिल आयल नहीं रिस रहा था, वह वापस कार में बैठे तो बैग गायब होने का पता चला।


विनीत ने वारदात की सूचना अपने रिश्तेदार मेयर विनोद अग्रवाल (भाजपा नेता) को दी। एसएचओ कोतवाली हरीशचंद्र जोशी ने मौके पर पहुंचकर जांच की। शिकायत के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। तलाश जारी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed