{"_id":"5bd6215abdec2269377f73c4","slug":"21540759898-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस दबिश के दौरान बिगड़ी महिला की हालत, कोतवाली के बाहर हंगामा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पुलिस दबिश के दौरान बिगड़ी महिला की हालत, कोतवाली के बाहर हंगामा
Updated Mon, 29 Oct 2018 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
शहर कोतवाली के मानपुर मोहल्लों में रविवार रात पुलिस ने एक घर में दबिश दी। इस दौरान एक महिला की हालत बिगड़ गई। लोगों के जुटने पर पुलिस कर्मी वहां से निकल आए। थोड़ी देर बाद महिला को ठेले पर लिटाकर भीड़ कोतवाली पहुंच गई। आक्रोशित भीड़ ने थाने के बाहर जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। बवाल बढ़ा तो शहर के कई थानों की पुलिस मौके पर बुला ली गई। पुलिस ने डंडे फटकार कर भीड़ को हटा दिया। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोतवाल आरपी सिंह का कहना है कि स्मैक बेचे जाने की सूचना पर पुलिस टीम ने रविवार रात नदीम की तलाश में मानपुर में दबिश दी थी। पुलिस पहुंचने से पहले ही नदीम भाग गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि जानकारी मिली थी कि नदीम बाबू के घर में छिपा है। पुलिस ने यहां भी दबिश दी। लेकिन नदीम यहां भी नहीं मिला। इसके बाद पुलिस वापस आ गई। कुछ देर के बाबू की चाची कमर जहां को एक ठेले पर लेटाकर लोेग कोतवाली पहुंच गए। लोगों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने बाबू के घर दबिश के दौरान कमर जहां से मारपीट की थी। जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई। कोतवाली के बाहर लोगों ने जाम लगाकर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। हंगामा बढ़ने पर नागफनी, मुगलपुरा और गलशहीद थानों की पुलिस भी मौके पर बुला ली गई। हंगामा कर रहे लोग आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे थे। पुलिस ने करीब आधा घंटा समझाने की कोशिश की बाद में सख्ती के साथ भीड़ को थाने से हटा दिया। महिला कमर जहां को पुलिस ने जिला अस्पताल भिजवा दिया। इंस्पेक्टर का कहना है कि पुलिस को स्मैक तस्करों की तलाश थी। किसी भी महिला से मारपीट नहीं की गई है।