{"_id":"5c59f5a4bdec224b7a554a91","slug":"201549399460-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार सवार बदमाशों ने युवक को लूटकर फेंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार सवार बदमाशों ने युवक को लूटकर फेंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
कार सवार बदमाशों ने लिफ्ट देकर एक युवक को लूट लिया। इसके बाद उसे बेहोशी की हालत में डींगरपुर में सड़क किनारे फेंक दिया। लोगों की सूचना पर एंबुलेंस 108 पहुंची और युवक को वहां से उठाकर जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया। जहां होश में आने पर युवक ने आपबीती सुनाई। इलाज कराने के बाद युवक अपने घर चला गया।
लूट का शिकार हुआ युवक राकेश असमोली शाहपुर गांव रहने वाला है। वह राईस मिल में नौकरी करता है। सोमवार रात वह अपने घर लौट रहा था। युवक सड़क किनारे घर जाने के लिए बस का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान उसके पास एक कार आकर रुकी। कार सवारों ने उसे लिफ्ट देकर बैठा लिया। कुछ देर चलने के बाद बदमाशों ने उसे नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया और उसकी जेब से दस हजार रुपये और एक मोबाइल लूट लिया। इसके बाद मौके पर युवक को मैनाठेर थानाक्षेत्र में डींगरपुर के पास फेंक दिया। इसके बाद बदमाश मौके से फरार हो गया। राहगीरों ने युवक को बेहोशी की हालत में पड़ा देखा तो इसकी जानकारी 108 नंबर पर देकर एंबुलेंस बुला ली। युवक को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया। मंगलवार सुबह युवक को होश आया। उस ने बताया कि वह ड्यूटी से अपने घर लौट रहा था। कार सवारों ने उसे बैठा लिया सफर के दौरान वह बेहोश हो गया। इसके बाद होश आया तो खुद को अस्पताल में आया। युवक पुलिस को सूचना दिए ही बिना ही चला गया है।