फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   जब कांग्रेस सहयोग नहीं लेना चाहती है तो हम क्यो करें

जब कांग्रेस सहयोग नहीं लेना चाहती है तो हम क्यो करें

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 28 Dec 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
जब कांग्रेस सहयोग नहीं लेना चाहती है तो हम क्यो करें
मुरादाबाद।
विज्ञापन

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा है कि 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता से बाहर करने एवं समाजवादी सिद्धांत एवं विचारधारा वाली पार्टियों के साथ गठबंधन होगा। गठबंधन का स्वरूप पार्टी का राष्ट्रीय नेतृत्व तय करेगा। उन्होंने दो टूक कहा कि जब कांग्रेस सहयोग नहीं लेना चाहती है तो सपा भी नहीं करेगी।
पंचायत भवन में आयोजित युवा सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष पटेल ने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर नाकाम रही है। वादों से जनता का ध्यान हटाने के लिए कभी मंदिर मस्जिद तो कभी तीन तलाक तो कभी लव जेहाद के मुद्दों को उठाकर सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन

सपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश में किसानों का साढ़े चार हजार करोड़ गन्ना भुगतान बकाया है। मुख्यमंत्री के 14 दिन में भुगतान के वादे हवाई साबित हुए हैं। प्रदेश में खनन का खुला खेल चल रहा है। नोएडा में पार्कों में नमाज पढ़ने पर रोक लगाए जाने पर मुख्यमंत्री को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सभी धर्मों के साथ समान व्यवहार होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा राष्ट्रीय सचिव कमाल अख्तर ने कहा कि भाजपा ने देश और समाज को जाति एवं धर्म में बांटने की राजनीति की है। एमएलसी उदयवीर सिंह, मुलायम यूथ बिग्रेड के प्रदेश अध्यक्ष मो एबाद, छात्र सभा के प्रदेश अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, बिलारी विधायक मो फईम, विधायक हाजी रिजवान, नवाब जान, पूर्व विधायक यूसुफ अंसारी ने चुनाव तैयारियों में जीजान से जुटने का आह्वान किया। संचालन संजीव चौधरी और अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष राजीव सिंहल ने किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष मन्नू कुरैशी, चौधरी समरपाल सिंह, जुगल किशोर, धर्मेंद्र यादव, जयवीर यादव असगर अली समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed