{"_id":"5b6ca9f84f1c1ba33e8b6107","slug":"201533848056-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरोपी ने कबूला गुनाह, मेरे कहने पर ही सुमन को ट्रैक्टर से कुचला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आरोपी ने कबूला गुनाह, मेरे कहने पर ही सुमन को ट्रैक्टर से कुचला
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
अवैध खनन का विरोध करने पर मौसेरी बहन को ट्रैक्टर से कुचलकर मौत के घाट उतारने के मामले में पुलिस ने आरोपी भाई दीपक को गिरफ्तार कर लिया। उसने पुलिस पूछताछ में कबूला है कि मेरे कहने पर ही चालक ने सुमन पर ट्रैक्टर चढ़ाया था। गुरुवार दोपहर पुलिस ने आरोपी दीपक सिंह को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जबकि चालक की तलाश जारी है।
मझोला के उत्तमपुर बहलोलपुर गांव में बुधवार सुबह दस बजे सुमन (45) निवासी आवास विकास जनपद अमरोहा की ट्रैक्टर से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड को महिला के मौसेरे भाई दीपक सिंह निवासी गुरैठा थाना पाकबड़ा ने अपने साथी चालक के साथ अंजाम दिया था। उत्तमपुर बहलोलपुर गांव के दक्षिण दिशा में बह रही गागन कि नारे महिला की चौदह बीघा जमीन है। तीन दिन से दीपक खेत से मिट्टी का अवैध खनन करा रहा था। घटना के बाद आरोपी ट्रैक्टर समेत फरार हो गए थे। पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को जीरो प्वाइंट के पास से दीपक को गिरफ्तार कर लिया। वह भागने की फिराक में था। उसने पूछताछ में कबूला है कि उसने ही अपनी बहन को जमीन दिलवाई थी। वह मिट्टी उतार रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। पुलिस का दावा है कि आरोपी ने कबूला है कि उसके कहने पर ही चालक ने सुमन पर ट्रैक्टर चढ़ाया था। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि चालक की तलाश की जा रही है।