{"_id":"5b33ec7d4f1c1b264d8b8cd6","slug":"201530129533-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर सात बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर सात बीएलओ के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति
Updated Thu, 28 Jun 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलारी (मुरादाबाद)। तहसीलदार राजेश कुमार ने निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले शिक्षा विभाग से जुड़े सात बीएलओ के खिलाफ विभागीय कार्रवाई किए जाने की संस्तुति कर दी है। तहसीलदार कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मतदाता सूची सत्यापन के वर्तमान अभियान के दौरान बड़ी संख्या में परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों को बीएलओ बनाया गया था।
बुधवार की दोपहर जब बीएलओ के काम की समीक्षा की गई तब पता चला कि परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों शमा परवीन मुंडिया राजा, अतुल सिंह मुंडिया राजा, दीपक गुप्ता मंगूपुरा, अमित कुमार नौसना स्योंडारा, गीता रानी अहमदनगर जैतबाड़ा, रेखा वर्मा रतनपुर कलां और मुरसलीन खातून अलैहदादपुर ने बीएलओ के रूप में अपने कार्य को पूरा नहीं किया। तहसीलदार ने इन सभी सात बीएलओ के खिलाफ डीएम, बीएसए और एबीएसए को पत्र भेजकर सभी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई किए जाने की संस्तुति की है।