फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   व्यापारी का बेटी से डीएनए मैच न होने पर पत्नी पर केस

व्यापारी का बेटी से डीएनए मैच न होने पर पत्नी पर केस

Thu, 26 Apr 2018 02:16 AM IST
Updated Thu, 26 Apr 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
व्यापारी का बेटी से डीएनए मैच न होने पर पत्नी पर केस
मुरादाबाद।
विज्ञापन

व्यापारी और उसकी पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे विवाद में बुधवार को नया मोड़ आ गया। व्यापारी ने पुलिस के सामने दस्तावेज पेश कर दावा किया है कि उसका डीएनए बेटी के डीएनए से मैच नहीं हुआ है। पुलिस ने व्यापारी की तहरीर पर पत्नी समेत पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में रहने वाले एक व्यापारी का अपनी पत्नी से विवाद चला आ रहा है। दोनों तरफ से पहले भी मुकदमेबाजी हो चुकी हैं। व्यापारी की शादी 16 साल पहले हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही दोनों के बीच मनमुटाव रहने लगा। व्यापारी की एक पांच साल की बेटी है। बुधवार को व्यापारी ने सिविल लाइंस थाने में पत्नी, उसकी मां, पिता, भाई और बहन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। व्यापारी ने बताया कि उसने अपना और बेटी का डीएनए टेस्ट कराया था। रिपोर्ट के मुताबिक डीएनए मैच नहीं हुआ। व्यापारी ने पुलिस को तहरीर में बताया कि उसने अपनी चल अचल संपत्ति की वसीयत मरणोपरांत मां बाप और उनके बाद वैष्णो देवी माता ट्रस्ट जम्मू कश्मीर के नाम कर दी है। उसने पत्नी और उसके मायके वालों से अपनी जान को खतरा बताते हुए सुरक्षा की गुहार लगाई है। सिविल लाइंस इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed