{"_id":"5acd1fee4f1c1b823d8b4698","slug":"201523392494-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आउटर पर ट्रेनों से मोबाइल और लैपटॉप उड़ाने वाला गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आउटर पर ट्रेनों से मोबाइल और लैपटॉप उड़ाने वाला गिरफ्तार
Updated Wed, 11 Apr 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
मुरादाबाद।
कटघर आउटर पर ट्रेनों से मोबाइल और लैपटॉप उड़ाने वाले आरोपी बदमाश को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। मंगलवार सुबह उसे कटघर यार्ड से पकड़ कर उसकी निशानदेही पर दो लैपटॉप और चार मोबाइल बरामद किए। मंगलवार दोपहर बाद उसे अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
जीआरपी इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि ने बताया कि कटघर आउटर पर ट्रेन रोकी जाती हैं। इसी दौरान यात्रियों के मोबाइल, लैपटॉप व अन्य सामान चोरी किए जा रहे थे। छह से ज्यादा घटनाएं सामने आ चुकी थीं। मंगलवार को इस मामले में पुलिस ने साजिद नाम के एक आरोपी युवक को दबोच लिया। साजिद कटघर के मोबीन नगर का रहने वाला है। ये गांव आउटर के ठीक सामने है। आरोपी ने पूछताछ में कबूला है कि आउटर पर जब ट्रेन खड़ी होती है तो वह चढ़ जाता है और मौका पाकर यात्रियों के बैग व अन्य सामान चोरी कर भाग जाता था।