फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आटो में सवारी बनकर बैठे युवकों ने महिला का पर्स लूटा

आटो में सवारी बनकर बैठे युवकों ने महिला का पर्स लूटा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 20 Feb 2019 02:42 AM IST
विज्ञापन
आटो में सवारी बनकर बैठे युवकों ने महिला का पर्स लूटा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मां के साथ मूंढापांडे से रुद्रपुर आ रही एक महिला से आटो सवार युवकों ने पर्स लूट लिया। पर्स में सात हजार की नकदी, जेवर और दस्तावेज रखे थे। महिला ने शोर मचाया तो तीन आरोपियों को पकड़कर लोगों ने पिटाई की। इसके बाद पुलिस को सूचित किया और आरोपियों को पुलिस के सुपुर्द किया।
रुद्रपुर के विवेक नगर में रहने वाले चंद्रपाल फर्म कर्मचारी हैं। उनकी पत्नी गीता अपनी मां रामवती और दो बच्चों कपिल, ईशू के साथ मंगलवार दोपहर साढे़ 12 बजे रुद्रपुर से अपनी ननिहाल समदा रामसहाय आ रही थीं। दलपतपुर में वह बस से उतरीं और वहां से आटो में बैठकर समदा रामसहाय गांव के पास पहुंची। आटो से उतरते ही उन्होंने किराया देने के लिए जब पर्स ढूंढा तो वह बैग में नहीं मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि आटो में बैठे युवकों ने ही बैग से उनका पर्स चोरी किया है। यह सुनते ही आटो में सवार चार लोग भागने लगे। महिला ने शोर मचाया तो लोगों ने आरोपियों का पीछा किया। तीन युवकों को पीछा कर दबोच लिया गया। उनकी पिटाई की गई और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची मूंढापांडे पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है। महिला का पर्स अभी नहीं मिला है। एसएचओ मूंढापांडे अजय गौतम ने बताया कि तीनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। अभी महिला का पर्स बरामद नहीं हुआ है, जल्द ही पर्स बरामद किया जाएगा।
विज्ञापन


आटो में सवारी बनकर उड़ाया पर्स
मुरादाबाद। महिला ने बताया कि जब वह आटो में बैठी थी तब पर्स उनके हाथ में था लेकिन रास्ते में छोटा बेटा परेशान करने लगा तो उसको संभालने के लिए पर्स को बैग में रख दिया था। आटो में सवारियों की तरह बैठे आरोपियों ने बैग से मौका पाकर पर्स निकाल लिया, जब वह आटो से उतरीं तो मामले का पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed