{"_id":"5b3a91f84f1c1b4f578b46bc","slug":"191530565112-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्यार में धोखा खाई युवती की प्रसव के दौरान मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्यार में धोखा खाई युवती की प्रसव के दौरान मौत
Updated Tue, 03 Jul 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म पीड़िता गर्भवती युवती (28) और उसके नवजात शिशु की प्रसव के बाद मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि प्रसव के दौरान लापरवाही बरती गई, जिसकी वजह से पहले नवजात और उसके बाद युवती की मौत हो गई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
परिजनों का आरोप है कि मझोला थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती के प्रेम संबंध एक युवक से थे। युवक शादी का झांसा देकर कई साल से उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। युवती गर्भवती हुई तो उसने प्रेमी से शादी करने के लिए कहा तो वह मुकर गया। काफी मिन्नतों के बाद भी वह नहीं माना तो मझोला थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया गया था। 20 दिन पहले आरोपी युवक को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। इसी दौैरान पीड़िता के संपर्क में एक अप्रशिक्षित दाई नर्स आ गई। रविवार को उसके घर पर ही पीड़िता का प्रसव कर दिया। आरोप है कि प्रसव के दौरान युवती की तबियत बिगड़ गई। पहले नवजात की मौत हो गई। बाद में पीड़िता को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया, जहां पर ज्यादा तबियत बिगड़ने पर युवती की मौत हो गई। इस मामले की शिकायत पुलिस से की गई है। एसएचओ मझोला विकास सक्सेना ने बताया कि थाने में पीड़ित परिवार की ओर से शिकायती पत्र मिला है। जिसमें अप्रशिक्षित दाई पर प्रसव कराने में लापरवाही का आरोप लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद इस संबंध में कार्रवाई की जाएगी।