{"_id":"593c5b7a4f1c1b74118b4594","slug":"191497127802-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सलाखों में पहुंचा छात्रा को कॉल करने वाला कालेज प्रबंधक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सलाखों में पहुंचा छात्रा को कॉल करने वाला कालेज प्रबंधक
Updated Sun, 11 Jun 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सलाखों में पहुंचा छात्रा को कॉल करने वाला कालेज प्रबंधक
क्रासर
- छात्रा ने शुक्रवार दोपहर एसएसपी दफ्तर के सामने की थी प्रबंधक की पिटाई
अमर उजाला ब्यूरो
मुरादाबाद। बीए की छात्रा को अश्लील मैसेज और कॉल करने वाले कालेज प्रबंधक हरिओम यादव को पुलिस ने शनिवार दोपहर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
आरोपी हरिओम यादव बलिया जनपद के सैदपुर गांव करने वाला है। हरिओम यादव इंटर कालेज का प्रबंधक है। पिछले छह माह से बीए की छात्रा को हरिओम कॉल व मैसेज करके परेशान कर रहा था। शुक्रवार को छात्रा ने आरोपी को मिलने के बहाने कचहरी बुला लिया था। एसएसपी दफ्तर के सामने छात्रा ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी थी। इसके बाद वह एसएसपी दफ्तर में ले गई थी। सिविल लाइंस पुलिस ने छात्रा की तहरीर पर आरोपी हरिओम यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। शनिवार को पुलिस ने आरोपी प्रबंधक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में पेश किया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।