फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   ट्रेनों में यात्रियों से वसूली करने में पांच महिलाएं गिरफ्तार

ट्रेनों में यात्रियों से वसूली करने में पांच महिलाएं गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 Mar 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
ट्रेनों में यात्रियों से वसूली करने में पांच महिलाएं गिरफ्तार
मुरादाबाद।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में मुसाफिरों से वसूली करने के आरोप में शुक्रवार सुबह ‘लेडी गैंग’ को पकड़ लिया। लंबे समय से रेलवे को इस गैंग की शिकायत मिल रही थी। जीआरपी और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने घेराबंदी कर दून एक्सप्रेस से लेडी गैंग की पांच महिलाएं गिरफ्तार की। इनके खिलाफ रेलवे एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

जीआरपी इंस्पेक्टर पंकज पंत ने बताया कि तीन दिन पहले एक यात्री ने रेलवे अफसरों को ट्वीट कर शिकायत की थी कि रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में महिलाओं का एक गिरोह यात्रियों से वसूली करता है। रुपये न देने पर महिलाएं उन्हें तरह तरह से तंग कर ती हैं। उनके साथ अश्लील हरकतें व बदसलूकी भी की जाती है। अफसरों के आदेश पर जीआरपी और आरपीएफ की टीम सक्रिय हो गई। गुरुवार देर रात से ही टीम ने रेलवे स्टेशन पर घेराबंदी कर ली थी। शुक्रवार सुबह जैसे ही दून एक्सप्रेस ट्रेन रेलवे स्टेशन पर पहुंची। इसी दौरान महिलाएं कोच में चढ़ गई। उन्होंने यात्रियों से वसूली शुरू कर दी। जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने पांचों महिलाओं को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उनके खिलाफ रेलवे एक्ट में कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed