{"_id":"5c59f5a7bdec220833204065","slug":"181549399463-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध रूप से बन रही दुकानें, मकान सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध रूप से बन रही दुकानें, मकान सील
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
एमडीए के सचल दस्ते ने मंगलवार को वीसी कनक त्रिपाठी के आदेश पर बुध बाजार, आशियाना और हिमगिरी में अवैध रूप से बन रहे एक मकान और करीब 10 दुकानों को सील कर दिया। प्राधिकरण अधिकारियों के मुताबिक यह सभी निर्माण बगैर मानचित्र स्वीकृत कराए अवैध रूप से किए जा रहे थे।
एमडीए के सचल दस्ते ने कोतवाली क्षेत्र में कुंवर सिनेमा कांप्लेक्स में पवन कुमार चौहान द्वारा अवैध रूप से प्रथम तल व द्वितीय तल पर बनवाई जा रही दुकानों को सील कर दिया। एमडीए के मुताबिक दुकानें एमडीए से मानचित्र स्वीकृत कराए बगैर बनाई जा रही थीं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में आशियाना कालोनी में चंद्रपाल सिंह द्वारा अवैध रूप से बनाई जा रही पांच दुकानों को सील कर दिया गया है। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में ही हिमगिरी कालोनी में मोहम्मद आसिफ द्वारा अंबेडकर पार्क के सामने अवैध रूप से बनाया जा रहा तीन मंजिला भवन सील कर दिया गया। एमडीए अधिकारियों का कहना है कि बगैर मानचित्र स्वीकृत कराए जहां कहीं भी निर्माण कार्य होगा वहां एमडीए की ओर से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वीसी ने सचल दस्ते को अवैध निर्माण चिन्हित करके उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।