{"_id":"5ac7df5a4f1c1beb618b5e55","slug":"181523048282-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बवाल के बीच छात्रा का मोबाइल ले गए स्कूटी सवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बवाल के बीच छात्रा का मोबाइल ले गए स्कूटी सवार
Updated Sat, 07 Apr 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद। पीली कोठी चौराहे के पास स्कूटी सवार स्कूली ड्रेस पहने एक किशोर ने एक छात्रा का मोबाइल लूट लिया। विरोध किया तो छात्रा को धक्का देकर आरोपी भाग गया। मामले की शिकायत मिलने पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दी है।
हजरत नगर गढी के अल्लीपुर जियोहेरा में रहने वाली रश्मि चौधरी का कहना है कि वह बीटीसी की छात्रा हैं। पीली कोठी के पास एक कोचिंग सेंटर में कोचिंग पढ़ने आती हैं। दो अप्रैल को शहर में जगह-जगह बवाल हो रहा था। कांठ रोड पर जाम लगा होने के कारण उन्हें कोचिंग सेंटर पहुंचने में देर हो गई। कोचिंग सेंटर के बाहर वह आटो से उतरकर पैदल जा रही थी, इस दौरान मोबाइल पर परिजनों से बात कर रही थी। तभी स्कूटी सवार एक किशोर ने छात्रा के हाथ से मोबाइल छीन लिया। वह आरोपी को पकड़ने के लिए भागीं तो उसने रश्मि को धक्का देकर भाग गया। एसएचओ सिविल लाइन अजीत सिंह ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है, घटनास्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।