फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   निर्माणाधीन भवन के बेसमेंट में करंट लगने से मजदूर की मौत

निर्माणाधीन भवन के बेसमेंट में करंट लगने से मजदूर की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Feb 2019 01:39 AM IST
विज्ञापन
निर्माणाधीन भवन के बेसमेंट में करंट लगने से मजदूर की मौत
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में पीलीकोठी चौराहे पर एसएसपी आवास के पास सोमवार दोपहर निर्माणाधीन भवन के बेसमेंट में करंट लगने से एक मजदूर की मौत हो गई। हादसे के समय मजदूर बेसमेंट में भरा पानी निकाल रहा था। इसी दौरान पानी में करंट दौड़ गया। ठेकेदार के मुंशी और अन्य मजदूरों ने उसे पानी से बाहर निकाला और निजी अस्पताल लेकर पहुुंचे, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन पहुंच गए। उन्होंने ठेकेदार पर आरोप लगाया कि मजदूर को जानबूझ कर पानी में उतारा गया है। परिजनों ने कांठ रोड जाम लगाने की कोशिश की। पुलिस ने तहरीर देने पर कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद शव पोस्टमार्टम को भिज दिया गया।
करंट लगने से जान गंवाने वाला हेम सिंह ( 26) पुत्र होरी सिंह संभल जनपद के कुढ़ फतेहगढ़ थानाक्षेत्र के रतनपुर गांव निवासी था। परिवार में पत्नी काजल और मां खुशहाली है। हेम सिंह कांशीराम नगर में अपने बहनोई राजा के घर रहकर यहां मजदूरी करता था। कांठ रोड पर पीलीकोठी चौराहे के पास अंकित मिगलानी बाइक शोरूम बनवा रहे हैं। जिसका निर्माण ठेकेदार गुड्डू करा रहा है। बुधवार को निर्माणाधीन भवन के बेसमेंट में भरे पानी को मजदूर मोटर पंप के जरिये बाहर निकल रहे थे। ठेकेदार के मुंशी राजू ने बताया कि इसी दौरान पानी में कंरट दौड़ गया। जिसमें मजदूर हेम सिंह को करंट लगा। अन्य मजदूरों को भी करंट के झटके लगे। मुंशी ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कर दी। इसे बाद हेम सिंह को बाहर निकाला गया। उसे रेत में दबाया गया। इसके बाद मुंशी और अन्य लोग उसे निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर हेम सिंह के बहनोई और अन्य रिश्तेदार भी आ गए। वह हेम सिंह का शव लेकर मौके पर पहुंच गए। यहां उन्होंने ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि हेम सिंह को जबरन पानी में उतारा गया है। जबकि पानी में करंट था। हंगामे की सूचना मिलने पर पुलिस पहुंच गई। परिजनों से कहा कि वह तहरीर दे। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद परिजन शांत हो गए। इसके बाद शव को पोस्टमार्टमके लिए भिजवा दिया गया। इंस्पेक्टर अवधेश कुमार सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है। लिखित में तहरीर नहीं दी गई है। भवन स्वामी अंकित मिगलानी ने बताया कि वह ठेेके पर भवन का निर्माण करा रहे हैं। ठेकेदार ने ही मजदूर लगाए थे।
विज्ञापन


इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम
मुरादाबाद। इकलौते बेेटे की मौत की खबर से उसके परिवार में कोहराम मच गया। मां बाप का रो रोकर बुरा हाल है। हेम सिंह के बहनोई ने बताया कि हेम सिंह की दो साल पहले काजल से शादी हुई थी। उसकी पत्नी गर्भवती है। वह पत्नी को लेकर मुरादाबाद में ही रह रहा था। हेम सिंह के घर में खुशियां आने वाली थी। लेकिन उससे पहले ही हेम सिंह की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed