फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मां और पत्नी की हत्या की कोशिश कर चुका दीपक

मां और पत्नी की हत्या की कोशिश कर चुका दीपक

Fri, 10 Aug 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
मां और पत्नी की हत्या की कोशिश कर चुका दीपक
मुरादाबाद।
विज्ञापन

खनन के धंधे में लिप्त और अपनी बहन की हत्या करने में पकड़े गए दीपक सिंह के घर में पिछले कई दिन से विवाद चल रहा था। उसकी मां और पत्नी ने भी सुमन के खेत से खनन रोकने के दीपक से कहा था। इस पर दीपक भड़क गया और उसने अपनी मां पर फायरिंग कर दी। गनीमत रही कि गोली दीपक की मां को नहीं लगी। ग्रामीणों का कहना है कि एक दिन पहले दीपक ने पत्नी का भी गला घोंटने की कोशिश की थी।
अमरोहा के आवास विकास निवासी सुमन का मौसी गुरैठा गांव में रहती है। सुमन के मौसेरे भाई दीपक ने उसे उत्तमपुर बहलोलपुर गांव में चौदह बीघा जमीन का सौदा कराया था। सुमन ने इस जमीन को खेती करने के लिए मुरारी को दे दी थी। खनन के धंधे में लिप्त दीपक ने सुमन के खेत में ही खनन कराना शुरू कर दिया। सूत्रों का कहना है कि सुमन को जब इसकी जानकारी हुई तो उसने अपनी मौसी से इसकी शिकायत की। दीपक से उसकी मां ने कहा था कि वह सुमन के खेत से खनन बंद करा दे। जिस पर दीपक भड़क गया था। उसने अपनी मां पर ही तमंचे से फायर कर दिया। इसके अलावा उसने अपनी पत्नी का भी गला घोंटने का प्रयास किया। मझोला इंस्पेक्टर विकास सक्सेना ने बताया कि ऐसी कोई बात सामने अभी नहीं आई है। मां और पत्नी के बयान दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन



ट्रैक्टर चालक मुस्तफा की तलाश में जुटी पुलिस
मुरादाबाद। हत्यारोपी दीपक सिंह ने पुलिस को पूछताछ में अपने साथी ट्रैक्टर चालक का नाम मुस्तफा बताया है। मुस्तफा नगला बलवीर गांव का रहने वाला है। पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश दे रही है। लेकिन वह अभी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ पाया है। सुमन के बेटे मानव ने दीपक और अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया था। पुलिस ने दीपक को गिरफ्तार किया तो उसने अपने साथी का नाम बताया। उसने पुलिस को बताया कि उसके कहने पर ही मुस्तफा ने सुमन पर ट्रैक्टर चढ़ाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन






विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed