फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   बारात चढ़त के दौरान दबंगों ने की बारातियों से मारपीट

बारात चढ़त के दौरान दबंगों ने की बारातियों से मारपीट

Mon, 09 Jul 2018 01:20 AM IST
Updated Mon, 09 Jul 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
बारात चढ़त के दौरान दबंगों ने की बारातियों से मारपीट
बिलारी। स्थानीय कोतवाली के तेवरखास गांव में रविवार दोपहर बारात चढ़त के दौरान डांस को लेकर गांव के युवकों ने बारातियों से मारपीट की। इस दौरान कई बाराती घायल हो गए और उनमें भगदड़ मच गई। आरोपियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई किए जाने की मांग को लेकर हाथों में मेहंदी लगाए दुल्हन कोतवाली पहुंच गई। पुलिस ने तत्काल मौके पर जाकर मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मिली जानकारी के मुताबिक बदायूं जिले के थाना बिसौली अंतर्गत दिलवारी गांव निवासी सतपाल के बेटे अंकित की बारात कोतवाली बिलारी के तेवरखास गांव में रविवार दोपहर लगभग साढ़े तीन बजे आई थी। अंकित का रिश्ता तेवरखास गांव निवासी गोपीचंद की बेटी सीमा से तय हुआ है। पता चला है कि बारात चढ़त के दौरान जब बारात दुल्हन के दरवाजे पर पहुंची तब गांव के ही कुछ युवक कहने लगे कि बैंडबाजे की धुन पर जो बाराती नाच रहे हैं, वह हट जाएं और अब वह स्वयं नाचेंगे। इसी बात को लेकर पहले कहासुनी और उसके बाद मारपीट शुरू हो गई।
विज्ञापन

पता चला है कि मारपीट में दुल्हन पक्ष के प्रमोद और कुंवरपाल निवासी थाना गढ़ी समेत कई बाराती चोटिल हो गए। मारपीट शुरू होते ही बारातियों में भगदड़ मचने लगी। बारातियों से मारपीट की जानकारी जब दुल्हन के घर वालों को मिली तब दुल्हन हाथों में रची मेहंदी समेत अपने पिता गोपीचंद, माता कृष्णा देवी, भाई अनिल और भाभी बबिता के साथ कोतवाली बिलारी पहुंच गई तथा हमलावरों के खिलाफ तत्काल कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई। बाद में गोपीचंद की ओर से गांव के ही वीरू, दीपक, रविंद्र आदि युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने को पुलिस को तहरीर दी गई। कोतवाली प्रभारी अपराध रामवीर सिंह और कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राजाराम तत्काल तेवरखास गांव पहुंचे और घटना की जांच की। पुलिस के गांव आने की भनक लगते ही हमलावर युवक मौके से भाग गए। कोतवाली प्रभारी कमरूल हसन खां ने बताया कि पुलिस की जांच के बाद मामले में विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed