फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हिंदुत्व के एजेंडे पर मैदान में उतरेगी शिव सेना

हिंदुत्व के एजेंडे पर मैदान में उतरेगी शिव सेना

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Feb 2019 01:51 AM IST
विज्ञापन
हिंदुत्व के एजेंडे पर मैदान में उतरेगी शिव सेना
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शिव सेना के प्रदेश प्रमुख ठाकुर अनिल सिंह ने कहा कि लोकसभा चुनाव में शिव सेना हिंदुत्व के एजेंडे पर मैदान में उतरेगी। पार्टी ने उत्तर प्रदेश में सभी सीटों पर मंथन शुरू कर दिया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने राम मंदिर निर्माण के मुद्दे पर जनता के साथ वादाखिलाफी की है। जनता भाजपा को चुनाव में सबक सीखाएगी।
प्रदेश प्रमुख शनिवार को दिल्ली रोड स्थित एक होटल में शनिवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिला प्रमुखों के सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा नेे देश की जनता को धोखा दिया है। राम मंदिर निर्माण एवं गौमाता संरक्षण के नाम पर छला है। प्रदेश प्रमुख ने कहा कि गौ वंशी मवेशी सड़कों पर भूखे प्यासे दम तोड़ रहे हैं। सरकार गौशाला निर्माण का ढोंग कर रही है। पूर्ववर्ती सपा सरकार में गौशालाओं में भूसा, चारा और पानी की पर्याप्त व्यवस्थाएं थी। योगी के सत्ता संभालते ही गौशालाएं मवेशियों की कब्रगाह बन गई। उन्होंने कहा कि कुंभ स्नान करने से भाजपा के पाप नहीं धुलेंगे। पाप धोने के लिए राम मंदिर निर्माण करना होगा।
विज्ञापन

प्रदेश प्रमुख ने कहा कि शिव सेना हिंदुत्व के एजेंडे पर चुनाव मैदान में उतरेगी। पार्टी ने आईटी सेल गठित कर दिया है। आईटी सेल भाजपा को बेनकाब करेगी। विधानसभा चुनाव में शिव सेना ने 150 सीटों पर चुनाव लड़ा। अधिकतर सीटों पर वोट प्रतिशत बढ़ा। जिसको देखते हुए लोकसभा की सभी सीटों पर प्रत्याशी उतारे जाएंगे। किसी भी दल से गठबंधन नहीं किया जाएगा। संगठन ने सभी सीटों की फौरी रिपोर्ट राष्ट्रीय अध्यक्ष को भेज दी है। महेश आहूजा, धर्मेंद्र तोमर, संतोष दूबे, कमल राव, दिनेश सिंहल, सुभाष कक्कड़ समेत सभी जिलों के जिला एवं महानगर प्रमुख मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed