{"_id":"5c292c8abdec2256fc739b0d","slug":"161546202250-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधान के देवर की चाकू से गोदकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधान के देवर की चाकू से गोदकर हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर माफी में शनिवार रात को लापता हुए प्रधान के देवर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। शव को सरसों के खेत में फेंककर आरोपी भाग गए। रविवार सुबह परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की तो शव मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिवार के सुपुर्द कर दिया है। अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है, हमलावर का पता नहीं चल सका है। इस वारदात में हत्या की वजह का भी खुलासा नहीं हो सका है, इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई है।
मुरादाबाद - संभल हाईवे से सटे कुंदरकी ब्लाक क्षेत्र के घनी आबादी वाले ग्राम महमूदपुर माफी की ग्राम प्रधान नसीम जहां पत्नी बाबू अंसारी के देवर मोहम्मद अतीक अहमद (36) सीमेंट कारोबारी थे। वह शनिवार की रात करीब नौ बजे मोबाइल पर कॉल आने के बाद घर से बाहर बाइक से निकले थे। जाते वक्त पत्नी सीमा से बोले थे कि अभी कुछ देर में लौट कर आ रहा हूं लेकिन देर रात तक अतीक लौटकर वापस नहीं आए तो परिजनों को चिंता हुई। उनसे संपर्क करने की कोशिश की तो मोबाइल भी स्विच ऑफ आने लगा। अनहोनी की आशंका से परेशान परिवार वालों ने शनिवार रात में ही मैनाठेर कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई और अतीक की तलाश शुरू कर दी। रात भर तलाश करने पर वह नहीं मिले। रविवार की सुबह फिर से परिवार वालों ने खोजबीन शुरू की तो अतीक अहमद का शव गांव की आबादी से पहले स्थित जूनियर हाईस्कूल के पीछे जंगल में चकरोड से सटे भूरा प्रधान के सरसों के खेत में पड़ा मिला। सूचना पर मैनाठेर कोतवाल अजय पाल सिंह पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। अतीक की गर्दन रेती मिली और चेहरे, पेट, पीठ, टांगों पर चाकू से दो दर्जन से अधिक वार के निशान मिले। उनकी बाइक और दो मोबाइल भी कुछ ही दूरी पर पड़े थे, एक मोबाइल टूटा हुआ है और दूसरे मोबाइल की बैटरी गायब है, जिनको पुलिस ने कब्जे ले लिया है। शव की दशा देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। कुछ देर बाद घटना स्थल पर जन सैलाब उमड़ पड़ा और भीड़ को देखते हुए मुरादाबाद के अलावा संभल जिले से पुलिस फोर्स भी बुला लिया गया। एसपी देहात उदय शंकर सिंह घटना स्थल पर पहुंचे। परिजनों से भी जानकारी लेते हुए प्रभावी कार्रवाई का भरोसा दिलाया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें हत्या की पुष्टि हुई है। हाजी अतीक के भतीजे मौहम्मद जुबैर ने अज्ञात के खिलाफ चाकू से गोद कर उसके चाचा हाजी अतीक अहमद की निर्मम हत्या किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
फोन कर अतीक को बुलाने वाले की तलाश
मुरादाबाद। मोहम्मद अतीक अहमद की हत्या का खुलासा करने में जुटी पुलिस टीम ने मोबाइल नंबर की सीडीआर निकालने के लिए रिपोर्ट भेजी है, जिससे यह जानकारी की जाएगी कि अतीक के मोबाइल पर आखिरी बार किसने बात की थी। उसी के आधार पर विवेचना आगे बढ़ सकेगी।
विज्ञापन
26 बार मारे चाकू लेकिन घटनास्थल पर नहीं मिला खून
कुंदरकी। सीमेंट कारोबारी हाजी अतीक के शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि उनको 26 बार चाकू मारा गया है। उनके शरीर में गंभीर जख्म हुए, नसें तक कट गईं। ज्यादा खून बह जाने के कारण उनकी मौत हो गई। हालांकि जिस जगह खेत में हाजी अतीक का शव मिला है, वहां पर खून नहीं पाया गया है। पुलिस ने घटनास्थल पर की गई प्रारंभिक जांच में पाया कि हाजी अतीक की हत्या घटनास्थल पर नहीं की गई है। मैनाठेर कोतवाल अजय पाल सिंह ने बताया कि जिस खेत में हाजी अतीक अहमद का शव पड़ा मिला है वहां खून नहीं मिलने से प्रतीत हो रहा है कि कहीं और हत्या की गई और शव को चकरोड से लाकर हत्यारों ने सरसों के खेत में डाल दिया है। घटनास्थल का पता करने का प्रयास भी किया जा रहा है।
फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य
कुंदरकी। सीमेंट कारोबारी की निर्मम हत्या की सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल को चारों दिशाओं से अपने कब्जे में लेकर उसको क्राइम सीन की पट्टिका को लगाकर लोगों को शव के करीब जाने से रोक दिया और गहनता से जांच पड़ताल की। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल के फोटो भी लिए हैं।
हत्या के खुलासे को पुलिस छह टीम लगी- एसपी
कुंदरकी। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण उदय शंकर सिंह ने ग्राम महमूदपुर माफी के जंगल में घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद बताया कि मोहम्मद अतीक अहमद की हत्या की वारदात के खुलासे के लिए पुलिस की छह टीमों को लगाया गया। जिससे कि जल्दी ही हत्या की इस घटना का खुलासा किया जाएगा।