फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सड़क हादसों में जख्मी दो युवकों की मौत

सड़क हादसों में जख्मी दो युवकों की मौत

Mon, 24 Dec 2018 02:07 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: शाहरुख खान Updated Mon, 24 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
सड़क हादसों में जख्मी दो युवकों की मौत
सर्दियां बढ़ने के साथ ही कोहरा भी बढ़ गया है। इस घने कोहरे के कारण रविवार सुबह मूंढापांडे और मैनाठेर क्षेत्र में दो हादसे हुए। इन हादसों में दो युवकों की मौत हो गई है। पोस्टमार्टम के बाद दोनों युवकों के शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिए हैं। एक बच्ची जख्मी है, उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


हादसा एक
डीसीएम और ट्रक की चपेट में आए बाइक सवार की मौत, बेटी जख्मी
कुंदरकी (मुरादाबाद)। मैनाठेर थानाक्षेत्र में बेटी को दवाई दिलाकर लौट रहे बाइक सवार युवक की दुर्घटना में मौत हो गई। उनकी बाइक डीसीएम और ट्रक की चपेट में आ गई थी। इस हादसे में बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गई है। हादसा रविवार की सुबह घने कोहरे के बीच मैनाठेर थाना क्षेत्र में मुरादाबाद-संभल हाईवे पर हुआ।
विज्ञापन

मझोला थाना क्षेत्र के ग्राम धीमरी निवासी सत्तार हुसैन (38) बेटी सानिया (10) वर्ष को दवाई दिलाने के लिए मैनाठेर थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर माफी को गए थे। दवाई दिलाने के बाद पिता-पुत्री बाइक से अपने घर को लौट रहे थे। जब बाइक मुरादाबाद-संभल हाईवे पर फरीदपुर पुल के निकट से गुजर रही थी तभी घना कोहरा होने की वजह से डीसीएम और ट्रक वाहन बीच फंस गई जिसके चलते भीषण हादसा हो गया। बाइक दोनों वाहनों की चपेट में आ गई। हादसे से सत्तार की मौत हो गई, सानिया जख्मी है। पुलिस ने डीसीएम को कब्जे में लिया है। शाहिद हुसैन ने डीसीएम चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसा दो
सड़क हादसे में युवक की मौत
मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से रविवार सुबह एक युवक की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम के बाद रविवार दोपहर को उसके परिवार वालों को सौंप दिया गया है।

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिजनपुर निवासी सुजन उर्फ मुनिउद्दीन (22) मूंढापांडे के दलपतपुर में रहकर राइस मिल में बोरों की सिलाई का काम करता थे। रविवार सुबह छह बजे वह बोराें की सिलाई का काम करके वापस कमरे पर जा रहा थे। इस दौरान हाईवे पर उसे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे सुजन की मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इंस्पेक्टर मूंढापांडे हरिनाथ सिंह यादव ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed