फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   16 lakh looted from finance company office

फाइनेंस कंपनी के दफ्तर से 16 लाख लूटे

Sun, 23 Oct 2016 02:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला/मुरादाबाद Updated Sun, 23 Oct 2016 02:02 AM IST
विज्ञापन
16 lakh looted from finance company office
लूट के बाद खाली ‌तिजाोरी - फोटो : अमर उजाला
मझोला थानाक्षेत्र के सम्राट अशोक नगर में शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे सशस्त्र बदमाशों ने एक फाइनेंस कंपनी के दफ्तर पर धावा बोलकर 16 लाख रुपये लूट लिए। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने कर्मचारियों को एक कमरे में बंद कर किया और फरार हो गए।
विज्ञापन


कर्मचारियों के शोर मचाने पर मकान मालिक और पड़ोसियों को घटना की जानकारी हुई। घटना के बाद मौके पर पहुंचे एसएसपी ने दो दरोगा निलंबित कर दिए हैं। सम्राट अशोक नगर निवासी सुनील कुमार के मकान में एक माह पहले छोटे लोन देने वाली कंपनी सेटिन क्रेडिट केयर नेटवर्क लिमिटेड ने अपना दफ्तर खोला था।
विज्ञापन


मकान के फर्स्ट फ्लोर पर मकान मालिक की फेमिली रहती है। शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे कंपनी के दफ्तर में ब्रांच मैनेजर योगेंद्र यादव, कर्मचारी नवरतन, अनिल कुमार, विनोद कुमार, पवन और  हेम प्रकाश मौजूद थे। इसी बीच चार बदमाश दफ्तर में पहुंचे ओर उन्होंने एक कर्मचारी को बाथरूम में बंद कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि अन्य कर्मचारियाें को कमरे में ले गए। सभी को तमंचे के बल पर ले लिया और शोर मचाने पर गोली मारने की धमकी दी। इसके बाद लॉकर से 16 लाख 09 हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद सभी को कमरे में बंद कर दिया और रकम लेकर बदमाश फरार हो गए। बदमाशों के चले जाने के बद कर्मचारियों ने शोर मचा दिया।


तब सुनील ऊपरी मंजिल से नीचे आए और उन्होंने दरवाजा खोला। तब वारदात की जानकारी हुई। पुलिस को घटना की जानकारी दी। खबर मिलने पर एसएसपी डीसी दुबे फोर्स लेकर मौके पर पहुंच गए और कर्मचारियों से पूछताछ की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed