फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   रुड़की में बनी नकली क्रीम, दिल्ली से जुड़े तार

रुड़की में बनी नकली क्रीम, दिल्ली से जुड़े तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jun 2019 02:32 AM IST
विज्ञापन
रुड़की में बनी नकली क्रीम, दिल्ली से जुड़े तार
मुरादाबाद। नकली दवाएं बेचकर जन स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले आरोपी अभी तक पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सके हैं। औषधि प्रशासन की छानबीन में गिरोह के नेटवर्क की चेन परत दर परत खुलने लगी है। भोजपुर में लोकल एनेस्थेटिक्स आइंटमेंट की पैकिंग के बाद अब एक नए खुलासे ने विभाग की नींद उड़ा दी है। बरामद नकली एंटी फंगल क्रीम उत्तराखंड के रुड़की में बनी है। रुड़की से मुजफ्फरनगर, दिल्ली और गाजियाबाद होकर मुरादाबाद पहुंची है। औषधि विभाग ने संबंधित जिलों की पुलिस एवं औषधि विभाग को इसकी जानकारी सौंपकर नेटवर्क से जुड़े लोगों को गिरफ्तार करने में मदद मांगी है।
विज्ञापन

मुरादाबाद जिला खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बुधवार को बिंदल मेडिकल एजेंसी और फेयर मेडिकोज में छापामारी कर एंटी फंगल क्रीम और लोकल एनेस्थेटिक्स आइंटमेंट की करीब 1500 ट्यूब एवं डिब्बे बरामद किए थे। दोनों दवाएं नकली थी। क्रीम मुंबई की नामी फार्मा कंपनी और आइंटमेंट आयुर्वेदिक कंपनी के नाम से बेची जा रही थी। जब्त दवाओं की कीमत साढ़े बारह लाख रुपये है। फेयर मेडिकोज के स्वामी जाहिद ने पूछताछ में क्रीम गाजियाबाद अल्वी मार्केट, वाल्मीकि बस्ती स्थित गुडविल फार्मेसी से सप्लाई बताई थी। जबकि आइंटमेंट की भोजपुर में ही एक आयुर्वेदिक फैक्टरी में पैकिंग होने की पुष्टि हुई है। औषधि प्रशासन की टीम ने नकली दवा मामले में दोनों मेडिकल स्टोर संचालकों और गाजियाबाद की फार्मा कंपनी समेत पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। फेयर मेडिकोज के स्वामी जाहिद को पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। बाकी आरोपी फरार हैं।
विज्ञापन

औषधि निरीक्षक नरेश मोहन दीपक के मुताबिक छानबीन में गिरोह की परत खुलने लगी है। उन्होंने बताया कि एंटी फंगल क्रीम रुड़की से बनकर मुजफ्फरनगर सप्लाई हुई हैं। वहां से दिल्ली भगीरथ पैलेस और फिर गाजियाबाद पहुंची हैं। गाजियाबाद से क्रीम मुरादाबाद आई है। औषधि निरीक्षक के मुताबिक रुड़की में नकली दवाएं बनती हैं। 28 मार्च 2019 को अमरोहा में पकड़ी गई नकली दवाओं का लिंक भी रुड़की से था। इससे पहले 9 सितंबर 2018 को रुड़की में छापामारी कर नकली दवा बनाने वाली चार फैक्ट्रियां सील हुई हैं। औषधि निरीक्षक ने बताया कि भोजपुर में आयुर्वेदिक फैक्ट्री में छापा मारा गया, लेकिन आरोपी फरार है। आरोपियों की गिरफ्तारी से कई नई जानकारियां सामने आएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed