फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   महिला की गला घोट कर हत्या, शक में एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

महिला की गला घोट कर हत्या, शक में एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
महिला की गला घोट कर हत्या, शक में एक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
भोजपुर (मुरादाबाद)। भोजपुर थानाक्षेत्र के रूस्तमपुर तिगरी गांव में एक महिला की केबिल से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त घर में महिला और उसकी बेटियां मौजूद थी। बुधवार सुबह महिला का शव कमरे में पड़ा मिला तो पुलिस को सूचना दी गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि गला घोंट कर महिला की हत्या की गई थी। इसके अलावा दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड भी तैयार की गई है। महिला के पति ने बंका वाला गांव निवासी नदीम पर हत्या करने का शक जताते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि भोजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रूस्तमपुर तिगरी गांव में असलम का परिवार रहता है। असलम ने पुलिस को बताया कि वह अपने साले इरफान निवासी वाकरपुर अटायन थाना भोजपुर के साथ ऋषिकेश में मजदूरी करने गया था। वह दस दिन पहले ही परिवार से मिल कर ऋषिकेश गया था। उसने बताया कि मेरी मां सायरा बेगम भी सोमवार को अपनी रिश्तेदारी ग्राम मल्हुपुरा गई थी। मंगलवार रात घर में पत्नी आसमीन (30) तीन पुत्री अलशिफा (8), अलफिजा (5) व तीन वर्षिय पुत्री अलकाशिया मौजूद थीं। रात में आसमीन की गले में केबिल लपेट कर हत्या कर दी। पुलिस को मौके पर एक रूमाल भी मिला है। असलम ने बताया कि सुबह उसके चाचा नमाज पढ़ने आए तो कमरे का दरवाजा बंद था। उन्होंने आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। दरवाजा खोल कर देखा तो आसमीन जमीन पर मृत पड़ी थी। जबकि तीनों बेटियों बाहर आंगन में सो रही थीं। उनके शोर मचाने पर पड़ोसी भी आ गए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी चंद्रवीर सिंह और सीओ ठाकुरद्वारा विशाल यादव ने मौके पर पहुंच गए और जांच पड़ताल करने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि गला घोंटकर हत्या की गई है। महिला के शरीर पर चोटों के निशान भी मिले है। इसके अलावा दुष्कर्म की पुष्टि के लिए स्लाइड भी बनाई गई है। असलम ने प़ुलिस को बताया कि उसे शक है कि आसमीन की हत्या नदीम निवासी बंकावाला थाना ठाकुरद्वारा ने की है। असलम और नदीम के बीच पहले भी विवाद हो चुका है।
विज्ञापन


भोजपुर के गांव में महिला की हत्या की घटना हुई है। महिला के पति की तहरीर केस दर्ज कर लिया गया है। उसने महिला के फूफेरे भाई पर हत्या करने का शक जताया है। हर पहलू पर जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

अमित पाठक, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed