फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   5.92 लाख के नकली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार

5.92 लाख के नकली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 02 Jun 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
5.92 लाख के नकली नोटों के साथ तीन गिरफ्तार
मुरादाबाद। चार लाख रुपये के नकली नोटों के साथ एक कार चालक सहित दो ने शुक्रवार रात पाकबड़ा पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया। उनके तीसरे साथी को 1.92 लाख रुपये की नकली करेंसी के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों का शनिवार को चालान कर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

बकौल सीओ हाईवे लल्लन सिंह, कार चालक ने पूछताछ में बताया कि ये नकली करेंसी उनको हरियाणा के सोनीपत में रहने वाले उसके मालिक जितेंद्र दहिया ने खपाने के लिए दी है। लेकिन पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि संभल निवासी कार चालक नरेश और उसका साथी महेश हरियाणा में 17 मई की रात जितेंद्र दहिया के घर हुई 60 लाख रुपये चोरी की वारदात में वांछित हैं, उनका तीसरा साथी विजेंद्र हरियाणा पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है। हरियाणा पुलिस अब उन दोनों की तलाश कर रही है। जबकि नरेश और महेश चोरी की रकम में से हिस्से में आए 40 लाख रुपये मालिक को नकली नोटों के आरोप में फंसाकर हड़पना चाहते हैं। वह दोनों हरियाणा पुलिस के हत्थे भी नहीं चढ़ना चाहते, क्योंकि उनको रकम बरामद कराए जाने का डर था। जिस वजह से दोनों ने खुद को नकली नोटों के साथ पाकबड़ा पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। ये नकली नोट आरोपियों को मझोला के सूर्य नगर निवासी कातिब श्रीपाल शर्मा उर्फ वकील ने दिए थे। साजिश भी उसने ही रची थी, पाकबड़ा पुलिस ने श्रीपाल को गिरफ्तार किया तो उसके कब्जे से 1.92 लाख रुपये की नकली करेंसी बरामद हुई है। श्रीपाल ने बताया कि नकली करेंसी उसने डबल फाटक निवासी मदर अली से 50 हजार रुपये में खरीदी थी। मदर अली नकली नोटों का बड़ा सप्लायर है, उसकी तलाश में पुलिस की दो टीमें लगी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed