फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दुष्कर्म पीड़िता की मां की मौत, थाने पहुंचे परिवार वाले

दुष्कर्म पीड़िता की मां की मौत, थाने पहुंचे परिवार वाले

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म पीड़िता की मां की मौत, थाने पहुंचे परिवार वाले
मुरादाबाद। रामपुर से इलाज के लिए मूंढापांडे के बूझपुर मान में आई युवती से दुष्कर्म की कोशिश करने और उसकी मां को बेहोश करने के लिए इंजेक्शन लगाया गया था, जिस वजह से महिला की मौत हो गई। वह दिल्ली स्थित अस्पताल में भर्ती थी। परिवार वाले गुरूवार शाम को महिला का शव लेकर मूंढापांडे थाने पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी, आरोप लगाया कि युवती की मां से तीन लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म भी किया था।
विज्ञापन

मामला नौ मई का है। रामपुर के शहजादनगर में रहने वाली युवती को उपचार के लिए बूझपुर मान में अपंजीकृत चिकित्सक मनीष वर्मा के पास लाया गया था, जहां पर युवती की मां भी थी। आरोप है कि अपंजीकृत चिकित्सक ने युवती से दुष्कर्म की कोशिश की थी, विरोध करने पर युवती की मां को बेहोशी के लिए इंजेक्शन लगा दिया था। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके बाद कांठ रोड स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां हालत गंभीर होने के बाद महिला को दिल्ली स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर महिला की मौत हो गई है। गुरूवार को दिल्ली से महिला का शव लेकर परिवार वाले रिश्तेदारों के साथ मूंढापांडे थाने पहुंचे। युवती के पिता ने बताया कि उसकी पत्नी से तीन लोगों ने बेहोशी की हालत में सामूहिक दुष्कर्म किया था। उस वक्त बदनामी की वजह से ये बात पुलिस को नहीं बताई गई थी, मेडिकल के दौरान ये बात प्रकाश में आई है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कड़ी धाराओं में एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जाए। एसएचओ मूंढापांडे अजय गौतम ने बताया कि महिला की मौत के बाद शिकायत मिली है, जिसमें महिला से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप है। अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद इस मामले में जांच करवाकर कार्रवाई की जाएगी। युवती से दुष्कर्म की कोशिश के आरोपी अपंजीकृत चिकित्सक को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
विज्ञापन


‘महिला की मौत के बारे में जानकारी हुई है, आरोपी डॉक्टर के खिलाफ दर्ज एफआईआर में धाराओं को तरमीम किया जाएगा, इस वारदात में अन्य लोगों की भूमिका के संबंध में जानकारी की जाएगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

लल्लन सिंह, सीओ हाईवे
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed