फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   जेल गए आरोपी के चेहरे पर कोई शिकन नहीं, मास्टर मांइट है इंटर पास रेशू मलिक

जेल गए आरोपी के चेहरे पर कोई शिकन नहीं, मास्टर मांइट है इंटर पास रेशू मलिक

Mon, 17 Sep 2018 12:46 AM IST
Updated Mon, 17 Sep 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
जेल गए आरोपी के चेहरे पर कोई शिकन नहीं, मास्टर मांइट है इंटर पास रेशू मलिक
मिलक। फेस बुक पर झांसे में आई युवती की अस्मत लूटने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। लेकिन कई अनसुलझे पहलू अभी सुलझना बाकी हैं। पुलिस को पूछताछ में कुछ अन्य जानकारियां मिली हैं।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के भैंसोड़ी गांव निवासी आरोपी रेशू मलिक के चंगुल से मुक्त कराई गई जालंधर की एक युवती को लेकर मामले में हिंदूू संगठनों ने पुलिस से लव जेहाद की आशंका जताई है। उनका कहना है आरोपी लव जेहाद से जुड़े संगठन का सदस्य है। जिसका काम दूसरे धर्म की मजबूर युवतियों को फंसाकर धर्मपरिवर्तन कराकर उसकी अस्मत लूटना है। बजरंग दल के गौ रक्षा प्रमुख मुकेश पटेल का कहना है कि वह पुलिस से पूरे मामले की सघन जांच कराने की मांग करेंगे। जिससे पूरे रैकेट का पर्दाफाश हो सके। वहीं दूसरी ओर पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है। सूत्र बताते हैं कि आरोपी युवक इंटर तक पढ़ा है और बेरोजगार है। जिसके तार उत्तराखंड की एक इस्लामिक संस्था से जुड़ा है। बताते हैं कि यह संस्था गरीबों की मदद करने के नाम पर है। पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस को आरोपी युवक से कई अहम जानकारियां मिली हैं। पुलिस तहकीकात में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed