{"_id":"5b805a8f42c79246344b2a73","slug":"15351384374-milak-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिलक में युवती को लेकर दो पक्ष भिड़े, फायरिंग पर मची अफरा-तफरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मिलक में युवती को लेकर दो पक्ष भिड़े, फायरिंग पर मची अफरा-तफरी
Updated Sat, 25 Aug 2018 12:50 AM IST
विज्ञापन
मिलक। युवती को लेकर आमने-सामने आए दो पक्षों में मारपीट हो गई। जिस पर हंगामा खड़ा हो गया। मारपीट और हंगामे के बीच फायरिंग पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने चार लोगों को झगड़े की आशंका में गिरफ्तार किया है।
कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी के अनुसार उसकी शादीशुदा बेटी कुछ समय पहले गांव के ही किसी दूसरे युवक के साथ प्रेम-प्रसंग के कारण चली गई। जिसको लेकर दोनों पक्षों में तनातनी चल रही थी। इस बीच बीती रात युवती प्रकरण को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। जिसको लेकर दोनों पक्षों में ठन गई। मामला तूल पकड़ने पर दोनों पक्षों में जमकर मारपीट शुरू हो गई। मारपीट पर हंगामा खड़ा हो गया। मारपीट में कई लोग चोटिल हुए हैं। हंगामे और मारपीट के बीच बकौल प्रत्यक्षदर्शी फायरिंग हो गई। जिस पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने युवती प्रकरण को लेकर झगड़े में दोनों पक्षों के चार लोगों को झगड़े की आशंका में गिरफ्तार किया है। वहीं पुलिस ने फायरिंग की घटना से अनभिज्ञता जताई है।