{"_id":"5b47ba5d4f1c1ba1288b63b5","slug":"15314274197-kanth-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छजलैट के गांव में चोरों ने पांच घरों को बनाया निशाना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छजलैट के गांव में चोरों ने पांच घरों को बनाया निशाना
Updated Fri, 13 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांठ। छजलैट के गांव में पांच घरों को निशाना बनाकर नकदी, जेवर सहित करीब तीन लाख रुपये का माल चोरी कर ले गया। छठे घर में नकब काटने में कामयाब नहीं हो पाए। सुबह जागने पर चोरी का पता लग पाया। पांच घरों में एक ही रात में चोरी की वारदात को अंजाम देने से गांव और आसपास के इलाकों में सनसनी फैल गई।
बुधवार की रात्रि छजलैट के गांव खुशहालपुर के प्यारे लाल के परिवार छत पर सो रहे थे। रात में किसी वक्त चोर दीवार में नकब काटकर घर में घुस आए और नकदी सहित जेवर ले गए। इसी के साथ चोर गांव के श्योवीर सिंह के घर से सोने चांदी के जेवर सहित करीब पचास हजार का सामान चोरी कर ले गए। गांव के तोताराम के मकान को निशाना बनाया और करीब एक लाख का माल चोरी कर ले गए। गांव के ही मदनपाल सिंह के घर से करीब पचास हजार का सामान ले गए। धर्मसिंह के घर से करीब चालीस हजार का सामान ले गए। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौका मुआयना किया है। एक रात में पांच घरों में चोरी होने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है।