फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   टांडा में युवती ने तेजाब पीकर दे दी जान-Cordination

टांडा में युवती ने तेजाब पीकर दे दी जान-Cordination

Fri, 20 Apr 2018 01:28 AM IST
Updated Fri, 20 Apr 2018 01:28 AM IST
विज्ञापन
टांडा  में युवती ने तेजाब पीकर दे दी जान-Cordination
टांडा/मुरादाबाद।
विज्ञापन

रामपुर के टांडा थानाक्षेत्र में रहने वाली स्नातक की छात्रा शिवानी (19) ने गोदभराई से पहले घर में तेजाब पी लिया, उसे उपचार के लिए दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल लाया गया। जहां पर बुधवार को उसकी मौत हो गई। बृहस्पतिवार को शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है। परिजनों का कहना है कि गोद भराई के कार्यक्रम के लिए खरीदी गई साड़ी शिवानी को नापसंद थी, आर्थिक तंगी की वजह से दूसरी साड़ी न खरीदने पर वह गुस्से में थी। बुधवार को गेहूं काटने के लिए भाई ने साथ चलने को कहा तो उससे नोकझोंक की, इसके बाद घर में रखा तेजाब पीकर जान दे दी।
रामपुर के तार का मजरा में चरण सिंह, पत्नी और बच्चों के साथ रहते हैं। चरण सिंह ने बताया कि उनकी बेटी शिवानी मुरादाबाद स्थित केजीके कालेज से बीए की पढ़ाई कर चुकी है। उसकी शादी ठाकुरद्वारा के युवक से तय की गई थी। बृहस्पतिवार को गोद भराई का कार्यक्रम था। बुधवार सुबह साढे़ पांच बजे शिवानी का भाई गेहूं काटने के लिए जा रहा था, उसने शिवानी को भी साथ चलने के लिए कहा था। शिवानी ने साथ में गेहूं काटने के लिए जाने से इंकार कर दिया था, बहन-भाई में इस पर नोकझोंक भी हुई थी। शिवानी ने भाई से कहा कि तुम चलो मैं बाद में आती हूं। भाई गेहूं काटने के लिए चला गया, इसके बाद शिवानी ने शौचालय में रखा तेजाब पी लिया, हालत बिगड़ने पर इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो वह उसे लेकर जिला अस्पताल रामपुर पहुंचे, जहां से उसे दिल्ली रोड स्थित निजी अस्पताल में बुधवार सुबह भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान शिवानी की अस्पताल में बुधवार देररात मौत हो गई। बृहस्पतिवार को शिवानी के शव का पोस्टमार्टम पाकबड़ा पुलिस ने करवा दिया है, जिसके बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों के सुपुर्द किया। टांडा थाने के प्रभारी जीत सिंह ने बताया कि छात्रा की मौत के संबंध में थाने में शिकायत नहीं की गई है।
विज्ञापन


कुछ घंटों में ही मातम में बदली खुशियां
मुरादाबाद। एक दिन पहले शिवानी की गोदभराई के लिए परिजनों ने रिश्तेदारों को एकजुट किया था। परिवार में सभी लोग शादी से खुश थे। वहां कुछ घंटों के भीतर ही खुशियां मातम में बदल गई बृहस्पतिवार को शिवानी का शव उसके घर पहुंचा तो ग्रामीणों की आंखें भी नम हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन









विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed