फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आधी रात को घर से निकले युवक ने जंगल में फांसी पर लटककर दी जान-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

आधी रात को घर से निकले युवक ने जंगल में फांसी पर लटककर दी जान-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

Sat, 31 Mar 2018 02:04 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
आधी रात को घर से निकले युवक ने जंगल में फांसी पर लटककर दी जान-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙
मुरादाबाद (कांठ) । कांठ थानाक्षेत्र के सलेमपुर स्थित फजलाबाद मोहल्ले में युवक एवं युवती ने 11 घंटे के दौरान फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक ने जंगल में पेड़ पर रस्सी बनाकर खुदकुशी कर ली, जबकि युवती ने घर के अंदर छत के कुंदे में रस्सी फंसाकर खुदकुशी की। दोनों के परिजनों ने पोस्टमार्टम कराए बिना ही शव का अंतिम संस्कार कर दिया है। एक ही गांव में युवक और युवती की मौत को लेकर चर्चाएं हैं।
विज्ञापन

कांठ के गांव सलेमपुर के मोहल्ला फजलाबाद निवासी राहुल सैनी (22) बृहस्पतिवार की रात खाना खाकर घर में सोया था। आधी रात को परिजन की आंख खुली तो राहुल चारपाई पर नहीं था। और चारपाई की अदवाइन (रस्सी) भी गायब थी। परिजनों ने रात भर तलाशा, लेकिन पता नहीं लगा। शुक्रवार सुबह पांच बजे ग्रामीण खेतों की ओर गए तो राहुल एक खेत में शीशम के पेड़ पर चारपाई की रस्सी से बने फांसी के फंदे पर लटका दिखाई दिया । मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने उसे नीचे उतारा और शव को वह घर ले आए। अंतिम संस्कार के बाद राहुल के पिता वीर सिंह ने पुलिस को लिखित सूचना दी कि उसका बेटा शराब के नशे में घर से निकल गया था। उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उन्होंने कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

इस घटना को बारह घंटे भी नहीं बीते थे कि शुक्रवार को शाम चार बजे इसी मोहल्ले की 20 वर्षीय युवती अपने ही घर में छत में लगे पंखे के कड़े में डाले गए रस्सी के फंदे पर लटकी मिली। घटना के समय युवती के परिवार वाले खेत में काम करने गए थे। घर में बच्चों ने युवती को फंदे से लटका देखा तो शोर मचाया। मोहल्ले के लोग भी मौके पर पहुंच गए। युवती को फंदे से उतारा गया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। युवती के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को भी नहीं दी और शव का दाह संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी देहात उदय शंकर सिंह ने बताया कि दोनों ही मामलों में परिजनों ने पुलिस से शिकायत नहीं की है। युवक के परिवार वालों ने सूचित करते हुए बताया कि उनके बेटे ने आत्महत्या की है, इससे पहले वह शव का अंतिम संस्कार कर चुके थे।


21 मार्च को ही युवक की बहन का हुआ था विवाह
कांठ। राहुल सैनी सऊदी अरब में मजदूरी करता था। वह 20 मार्च को ही वहां से वापस लौटा था। 21 मार्च को बहन की शादी में शामिल होने के लिए आया था। शादी के सभी काम खुशी - खुशी संपन्न होने के बाद उसने यह कठोर कदम क्यों उठाया, इसे गांव वाले नहीं समझ पा रहे हैं। वहीं युवती के आत्महत्या किए जाने की वजह को भी ग्रामीण समझ नहीं पा रहे हैं।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed