फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   धूमधाम से निकाली गई बालाजी महाराज की शोभायात्रा

धूमधाम से निकाली गई बालाजी महाराज की शोभायात्रा

Sat, 31 Mar 2018 12:39 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
धूमधाम से निकाली गई बालाजी महाराज की शोभायात्रा
चंदौसी।
विज्ञापन

श्री लड्डू वाले बालाजी दरबार की 21वां जयंती महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शहर में बालाजी महाराज की प्रभात फेरी/शोभायात्रा धूमधाम से निकाली गई।
शुक्रवार को प्रभात फेरी का शुभारंभ सीता आश्रम पुलिस चौकी के मंदिर से दरबार के महंत राकेश कुमार अग्रवाल ने विधि विधान से पूजा अर्चना के बाद किया। प्रभात फेरी मंदिर से शुरू होकर सीता रोड, बिसौली गेट, पुरानी पैंठ, बड़ा बाजार, घंटाघर, ब्रह्म बाजार, सीता रोड होते हुए मूलचंद्र की धर्मशाला पहुंची। प्रभात फेरी में मां काली का खेलता हुआ स्वरूप व सिंहासन पर बालाजी दरबार विराजमान था। महिला श्रद्धालु भजन कीर्तन करती चल रही थी। प्रभात फेरी के बाद रामचरित मानस के अखंड पाठ का समापन किया गया। मंत्रोच्चार के बीच बालाजी महाराज का दूध, दही, शहद, मिठाई, घी आदि से शाही अभिषेक किया गया। महाआरती के बाद प्रसाद वितरण किया गया। सेवादार संतोष कुमार ने बताया कि शनिवार को सुबह आठ बजे से संकट मोचन हवन, 11 बजे से बालाजी महाराज तिलक के बाद ब्राह्मण व कन्या भोज का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में विवेक कुमार, हेमंत कुमार, विनीत कुमार, मनोज कुमार, दीपक, जितेंद्र कुमार, अमोल कुमार, भारत, दिलीप, अनिल सुपर, अनीता, राधा, कुमकुम, मीना, सृष्टि, विनीता, सारिका आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed