फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पति ढूंढकर लाओ तब बेटी को देंगे स्कूल में दाखिला

पति ढूंढकर लाओ तब बेटी को देंगे स्कूल में दाखिला

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 18 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
पति ढूंढकर लाओ तब बेटी को देंगे स्कूल में दाखिला
मुरादाबाद। दहेज प्रताड़ना की शिकार एक युवती के लिए अब अपनी बेटी का भविष्य संवारना भी मुश्किल हो गया है। वह बेटी को पढ़ाना चाहती है ताकि वह अपने पैराें पर खड़ी हो सके लेकिन जब वह बेटी का दाखिला करवाने के लिए स्कूल गई तो वहां पर प्रबंधन द्वारा एक अजीब शर्त रख दी गई है। महिला से कहा गया है कि उसकी बेटी को दाखिला तभी मिलेगा जब महिला का पति भी दाखिले के वक्त स्कूल में मौजूद रहेगा। मामले की शिकायत एसपी देहात से की गई है। एसपी ने इस मामले में जांच करवाकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

नया गांव निवासी ममता ने बताया कि उसकी शादी नवंबर 2014 में मूलरूप से फिरोजाबाद निवासी सत्यम जैन से हुई है। सत्यम जैन लाकड़ी फाजलपुर रोड पर अपने परिवार के साथ मकान में रहता था। एक फर्म में नौकरी करता था। ममता के पिता की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। शादी के बाद ममता ने बेटी को जन्म दिया। ममता का आरोप है कि इस वजह से ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करने लगे। दहेज में एक कार और लाखों रुपये की मांग करने लगे, दहेज की मांग पूरी करने में ममता ने असमर्थता जताई तो मारपीट कर उसे घर से बेदखल कर दिया। ये उस समय की बात है जब ममता की बेटी की उम्र महज आठ माह की थी। ममता ने अपना हक पाने के लिए पति के खिलाफ शिकायत की है, मामला न्यायालय में विचाराधीन है। आरोप है कि पति अब तारीख पर भी नहीं आता है। मकान बेचकर उसके ससुराल वाले अज्ञात स्थान पर चले गए हैं। अब बेटी की उम्र तीन साल की हो गई है, ममता ने बताया कि उसने बेटी का एक निजी स्कूल में दाखिला कराने का प्रयास किया लेकिन वहां पर कहां गया कि बेटी को दाखिला देने से पहले उसके पिता की राय जाननी होगी। आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेजों की जरूरत पडे़गी। ममता ने बताया कि पति लापता है, बेटी का आधार कार्ड सहित अन्य दस्तावेज भी उसके पास है। ये सुनकर स्कूल प्रबंधन ने कहा कि बेटी को पढ़ाना है कि तो पहले पति को ढूंढकर लाओ। ऐसेे में ममता बेहद परेशान हो गई है कि बेटी को कैसे पढ़ाए। उसने एसपी देहात से मांग की है कि उसके पति को ढूंढकर लाया जाए, जिससे की उसे व उसकी बेटी को इंसाफ मिल सके।
विज्ञापन



‘ ममता ने शिकायत की है। इस संबंध में थाना प्रभारी को जांच कर जल्द कार्रवाई के लिए कहा गया है। जो शिकायत उसने पुलिस से लिखित में की है, उसमें स्कूल द्वारा रखी शर्त के बारे में नहीं बताया गया है। इस संबंध में उससे दूसरा शिकायती पत्र देने के लिए कहा गया है, शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।’
विज्ञापन
विज्ञापन

उदय शंकर सिंह, एसपी देहात
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed