फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दहेज के लालच में गर्भवती महिला को पीटा, बच्चे कि मौत

दहेज के लालच में गर्भवती महिला को पीटा, बच्चे कि मौत

Fri, 06 Oct 2017 01:39 AM IST
Updated Fri, 06 Oct 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
दहेज के लालच में गर्भवती महिला को पीटा, बच्चे कि मौत
दहेज के लालच में गर्भवती को पीटा
विज्ञापन

टांडा। दहेज लोभी ससुरालियों ने गर्भवती की जमकर पिटाई कर दी। इससे गर्भ में पल रहे बच्चे कि मौत हो गई। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस में आरोपी पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।

ग्राम मुस्तफाबाद थाना अजीमनगर निवासी नारायण दास का कहना है कि डेढ़ वर्ष पूर्व उसने पुत्री की शादी नगर के मोहल्ला टण्डोली निवासी युवक से की थी। शादी के कुछ समय बाद ससुराल वाले दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट करने लगे। मायके पक्ष ने ससुराल पहुंच कर पंचायत की और मामले का निस्तारण कर दिया। लेकिन, पंचायत के बाद भी ससुराल पक्ष द्वारा मारपीट जारी रही। बीते माह 15 सितंबर को ससुरालियों ने फिर विवाहिता से मारपीट की। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। कुछ दिनों पूर्व उसकी बेटी ने मरे हुए पुत्र को जन्म दिया। इसकी सूचना ससुराल पक्ष को दी, लेकिन उन्होंने कोई भी सुध नहीं ली। इसके बाद महिला के पिता ने महिला के पति, ससुर, सास और देवर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए विवाहिता के पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed