फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   दुष्कर्म-

दुष्कर्म-

Fri, 23 Jun 2017 12:07 AM IST
Updated Fri, 23 Jun 2017 12:07 AM IST
विज्ञापन
दुष्कर्म-
गुन्नौर में चार साल की मासूम के साथ रेप
विज्ञापन


फरार हो रहे आरोपी को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ा, पुलिस को सौंपा
खेलते-खेलते पड़ोसी के घर पहुंच गई थी बालिका, रिपोर्ट की तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
गुन्नौर/चंदौसी (संभल)।
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की शाम करीब पांच बजे खेलते समय पड़ोसी के घर पहुंची चार साल की मासूम के साथ एक युवक ने दुष्कर्म किया। बालिका की चीख पुकार सुनकर पड़ोसियों ने आवाज लगाई तो आरोपी दरवाजा खोलकर भाग निकला लेकिन ग्रामीणों ने घेराबंदी कर आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।
गुन्नौर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में गुरुवार की शाम करीब पांच बजे एक साल की बालिका खेलते खेलते पड़ोसी के घर में चली गई। पड़ोसी के घर में उनका एक युवक अकेला था, शेष परिजन खेत पर गए थे। युवक की नीयत खराब हो गई। उसने दरवाजा बंद करके बालिका के साथ दुष्कर्म किया। बालिका की चीख पुकार अन्य पड़ोसियों ने सुनी तो आवाज लगाई। जिसे सुनकर आरोपी युवक दरवाजा खोलकर भाग निकला। बालिका किसी तरह बाहर निकली तो उसके कपड़े खून से लथपथ थेे। परिजनों ने देखा तो आक्रोश फैल गया। ग्रामीण आरोपी युवक को तलाश करने निकल पड़े। घेराबंदी करके देररात उसे पकड़ लिया। गुन्नौर कोतवाली पुलिस को सौंप दिया। बालिका को लेकर भी परिजन देर रात थाने पहुंचे।
विज्ञापन

एसएसआई ब्रिजेश कुमार यादव ने बताया कि बालिका के साथ दुष्कर्म की बात बताई जा रही है, परिजन तहरीर दे रहे हैं। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed