{"_id":"59332c304f1c1b4e578b461d","slug":"1496525883520-thakurdwara-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सस्ते में मोबाइल देने का झांसा देकर भाई बहन से ठगे 20 हजार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सस्ते में मोबाइल देने का झांसा देकर भाई बहन से ठगे 20 हजार
Updated Sun, 04 Jun 2017 03:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सस्ते में मोबाइल देने का झांसा देकर भाई बहन से ठगे 20 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
ठाकुरद्वारा। एक मोबाइल कंपनी का संचालक बता कर सस्ते में आई-10 मोबाइल देने का झांसा देकर ठगों ने नगर के भाई बहन से 26 हजार रूपए ठग लिए। पीड़ित परिवार ने ठगी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पहले पोस्ट आफिस और फिर कोतवाली में हंगामा किया। लेकिन पुलिस ने कार्रवाई करने की वजाए ठगों द्वारा मोबाइल के बदले भेजी गई लोहे की देवी की मूर्ति को कब्जे में ले लिया। नगर के मौहल्ला जमनावाला वार्ड आठ निवासी सदफ परवीन और उसके भाई अनस चौधरी ने बताया कि करीब 20 दिन पूर्व उनके मोबाइल एक काल आई। काल करने वाले ने बताया कि वे दिल्ली की मोबाइल कंपनी से बोल रहे हैं। कंपनी ने इस समय आई-10 फोन की बिक्री पर भारी छूट दे रखी है। 26 हजार रूपए की कीमत का आई10 फोन उन्हें 20 हजार रूपए में मिल जाएगा। इसके बदले उनसे पहले 16 हजार रूपए उनके बैंक खातें में और चार हजार रूपए पार्सल भेजने पर उसे छुटाने पर देने की बात कही। भाई बहन ठगों के झांसे में आ गए। ठगों ने पहले उनके एटीएम का कोड मालूम कर उनके खाते से 16 हजार रूपए अपने खाते में ट्रांसफर कर लिए। फिर उन्होंने कहा कि वे उन्हें आई 10 मोबाइल पार्सल से भेज रहे है। उसे छुड़ा कर 4000 रूपए दे देना। ठाकुरद्वारा डाक घर का पोस्टमैन उनका पार्सल लेकर उनके घर पर पहुंचा। तो पार्सल देखकर फोन आने की जानकारी पूछने पर परिवार के लोग खुश हो गए। उन्होंने चार हजार रूपए पोस्टमैन देकर पार्सल छुड़ा लिया। लेकिन उन्होंने जब पार्सल खोल कर देखा तो उसमें मोबाइल की वजाए एक लोहे की देवी की मूर्ति रखी हुई थी। इसे देख कर परिवार के लोग हैरत में पड़ गए। उन्होंने कंपनी के फोन नंबर पर इसकी शिकायत की तो फोन रिसीव करने वाले ने कहा कि इस बारे में पुलिस से शिकायत मत करना। अन्यथा अंजाम बुरा होगा। बाद में उन्होंने ठगी के बारे में अपने परिचितों को बताया। शनिवार को पीड़ित परिवार पहले डाक घर पहुंचा तो पोस्ट मास्टर ने इस मामले में कोई कार्रवाई करने में असमर्थता जता दी। इस पर पीड़ित परिवार ने कोतवाली पहुंच कर पुलिस को ठगी करने वालों के मोबाइल नंबर के हवाले से तहरीर देकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने पार्सल में भेजी गई मूर्ति को अपने कब्जे में ले लिया। लेकिन कोई कार्रवाई करने की वजाए जांच का आश्वासन देकर उन्हें घर वापस भेज दिया। पीड़ित परिवार का कहना है कि ठाकुरद्वारा में लगातार फोन से जान से मारने की धमकी दी जा रही है।
क्रासर -
- मोबाइल भेजने की वजाए पार्सल में भेज दी देवी की लोहे की मूर्ति
- पीड़ित परिवार का डाक घर और कोतवाली में हंगामा