फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   हरिद्वार की बस नहीं मिलने पर कांवड़ियों का हंगामा

हरिद्वार की बस नहीं मिलने पर कांवड़ियों का हंगामा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 26 Feb 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
हरिद्वार की बस नहीं मिलने पर कांवड़ियों का हंगामा
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शिवरात्रि पर जल लेने के लिए हरिद्वार जा रहे कांवड़ियों को पुराना मुरादाबाद रोडवेज एनाउंसमेंट के बावजूद बस नहीं मिलने पर जमकर हंगामा किया। स्टेशन के बाहर निकलकर कांवड़िये हाईवे पर बैठ गए। हाईवे जाम करने की कोशिश होने की सूचना पर पुलिस के हाथ-पाव फूल गए। पुलिस ने कांवड़ियों को समझाकर स्टेशन के अंदर लेकर आए। रोडवेज के अधिकारियों से बातचीत करने के बाद एक स्पेशल बस की व्यवस्था करके कांवडियों को हरिद्वार के लिए रवाना किया गया।

शिवरात्रि चार मार्च को हैं। कांवड़ियों के जत्थे जल लेने के लिए जाने लगे हैं। सोमवार शाम को हनुमान मूर्ति तिराहा और रामपुर के कांवड़िये पुराना रोडवेज पर इकट्ठा हुए थे। उनके आरोप थे कि काउंटर पर बैठे व्यक्ति ने एनाउंसमेंट किया कि हरिद्वार के लिए बस जाने वाली है, लेकिन बस आई नहीं। कांवड़ियों ने रात 10.30 बजे हंगामा शुरू किया। प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कांवड़िये हाईवे पर आकर बैठ गए। पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए कांवड़ियों को पंद्रह मिनट में ही उठा लिया। इसके बाद कांवड़ियों ने बस स्टेशन के अंदर आने के बाद दोबारा हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस बस की व्यवस्था कराने के बाद ही मामले को शांत करा सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed