{"_id":"5c61d972bdec224c807180a2","slug":"141549916530-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव से पहले अफसरों के तबादले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चुनाव से पहले अफसरों के तबादले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
लोकसभा चुनाव से पहले तीन साल से अधिक समय तक मुरादाबाद जिला और मंडल में तैनात डेढ़ दर्जन जिला एवं मंडल स्तरीय अधिकारयिों के 20 फरवरी तक तबादले हो सकते हैं। इन अफसरों की सूची को शासन स्तर पर अंतिम रूप दिया जा रहा है। इससे पहले एडीजी, आईजी और एसएसपी ने पुलिस निरीक्षकों के तबादले कर दिए हैं।
भारत निर्वाचन आयोग लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटा हुआ है। आयोग ने यूपी केमुख्य सचिव और मुख्य निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर सरकारी कर्मचारियों और अफसरों के जरूरी ट्रांसफर हर हाल में बीस फरवरी तक करने के निर्देश दिए हैं। इस निर्देश के क्रम में जिले में पुलिस विभाग में निरीक्षक स्तर केतबादले किए गए। सीओ से लेकर एसपी और आईजी तक केतबादले होने बाकी हैं। अब दूसरे विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों की बारी है। आयोग के आदेश के बाद जिले स्तर पर उन अधिकारियों की सूची तैयार की जा रही है, जो तीन साल से यहां जमे हुए हैं। जिसे लेकर अधिकारियों में हड़कंप मच गया है।