फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   कांठ में अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई-Cordination

कांठ में अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई-Cordination

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:11 AM IST
विज्ञापन
कांठ में अवैध शराब के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई-Cordination
मुरादाबाद।
विज्ञापन

यूपी और उत्तराखंड में जहरीली शराब से लोगों की जान गई तो मुरादाबाद में भी पुलिस और आबकारी विभाग की टीमें अवैध शराब विक्रेताओं की तलाश में जुटी। अब खुलासा हुआ है कि शहर ही नहीं बल्कि देहात क्षेत्र में भी अवैध शराब की बिक्री हो रही है, धड़ल्ले से अवैध शराब तैयार की जा रही है। रविवार को पुलिस और आबकारी विभाग की टीमों ने छापामारी कर अवैध शराब बेचने वाले 8 आरोपी पकडे़ हैं।
छजलैट में पुलिस ने फरीदपुर भैंडी से पंकज को दस लीटर अवैध शराब के साथ पकड़ा है। मझोला पुलिस ने सिरकोई भूड़ से बाबूराम सिंह को दस लीटर कच्ची शराब बरामद की है। ठाकुरद्वारा मलपुरा नहर के पास से पुलिस ने दस लीटर कच्ची शराब के साथ सौरन को गिरफ्तार किया है। बिलारी पुलिस ने ग्वालखेड़ा गांव के जंगल से महेंद्र को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गलशहीद पुलिस ने स्विफ्ट डिजायर कार से हरियाणा व अरुणाचल प्रदेश की करीब सौ बोतल शराब बरामद कर आरोपी आरोपी सुनील निवासी हरथला कालोनी को गिरफ्तार किया है। भगतपुर में पुलिस ने डांडी दुर्जन गांव से 15 लीटर कच्ची शराब के साथ होशियार सिंह को गिरफ्तार किया है। डिलारी पुलिस ने भगतपुर गौहनी गांव में छापामारी कर फूल सिंह को 30 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। एसपी सिटी अंकित मित्तल ने बताया कि जल्द ही अन्य आरोपी पकडे़ जाएंगे।
विज्ञापन


कांठ में तैयार हो रही थी अवैध शराब
कांठ। कांठ में पुलिस ने शराब बनाने के लिए तैयार लाहन को नष्ट करते हुए दो को हिरासत में लिया है। रविवार को उपजिलाधिकारी कांठ हिमांशु वर्मा और पुलिस उपाधीक्षक शिव कुमार थापा के नेतृत्व में टीम ने मुख्त्यारपुर नवादा स्थित आशापुर कालोनी में छापा मारा। लोग घर छोड़कर भाग गए। पुलिस ने शराब बनाने की भट्ठियों को तोड़ दिया। शराब बनाने के लिए बड़ी तादाद में रखे लाहन को नष्ट किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed