फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   शादी समारोह में मैनेजर को गोली लगी

शादी समारोह में मैनेजर को गोली लगी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jan 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
शादी समारोह में मैनेजर को गोली लगी
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के खुशहालपुर में शुक्रवार रात शादी समारोह में निर्यात फर्म के मैनेजर को गोली लग गई। जिसमें वह घायल हो गया। इस घटना से शादी समारोह में सन्नाटा छा गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवा दिया गया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है। जिसमें पता चला कि हर्ष फायरिंग में गोली लगी है। जबकि परिजन रंजिश में गोली मारने का आरोप लगा रहे हैं।

सिविल लाइंस के रामगंगा विहार निवासी संजय जैन दिल्ली रोड स्थित सीएल गुप्ता पीतल फर्म में मेटल मैनेजर के पद पर कार्यरत हैं। उनके साथ ही फर्म में विनेश दीप भी नौकरी करते हैं। शुक्रवार को विनेश दीप के परिवार में शादी समारोह था। शादी समारोह खुशहालपुर रोड स्थित बैंक्वेट हाल में आयोजित किया गया था। जिसमें संजय जैन भी शामिल होने गए थे। सीओ राजेश कुमार ने बताया कि कार्यक्रम स्थल के पास ही कार में कुछ लोग बैठकर शराब पी रहे थे। कार में संजय जैन भी बैठे थे। इसी दौरान कार से फायरिंग की आवाज आई। मौके पर जाकर लोगों ने देखा तो संजय के पेट में गोेली लगी थी। जबकि कार में खून बह रहा था। इस घटना से शादी समारोह में सनसनी फैल गई। लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को कॉसमॉस अस्पताल भिजवा दिया गया। जहां संजय की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजनों ने रंजिश में गोली मारने का आरोप लगाया है। सीओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आस पड़ोस के मकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देख की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed