फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   चंद सेकेंड मिलते तो डकैत होते गिरफ्त में

चंद सेकेंड मिलते तो डकैत होते गिरफ्त में

Mon, 26 Nov 2018 02:04 AM IST
Updated Mon, 26 Nov 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
चंद सेकेंड मिलते तो डकैत होते गिरफ्त में
मुरादाबाद।
विज्ञापन

किसरौल में हाजी मोहम्मद यासीन के घर डकैती की वारदात में अगर पांच सेकेंड का समय भी अमान को मिल जाता तो डकैत पकडे़ जाते। लेकिन इससे पहले ही उसको बदमाशों ने दो तरफ से सीढ़ियों पर ही पकड़ लिया और अपने कब्जे में ले लिया, इसके बाद अमान को मौका नहीं मिल सका। अमान ने बताया कि वह एक क्लीनिक पर रोजाना जाते हैं। वहां से शुक्रवार की रात को करीब पौने दस बजे वापस घर आए। गली में इक्का दुक्का लोगों का आना जाना था। उसके घर का मुख्य दरवाजा खुला था, जिस पर चढ़कर वह दूसरी मंजिल पर मौजूद अपने परिवार के पास जाने लगा। वह इस बात से बेफिक्र था कि अंदर बदमाशों ने उसके नाना हाजी मोहम्मद यासीन, बहन इरफ, भाभी साजिया और दो साल के भतीजे अरशान को बंधक बना रखा है और लूटपाट कर रहे हैं। तीन मंजिल मकान में हर मंजिल पर जाने का रास्ता जीने से है, जिस वक्त सीढ़ियों पर वह चढ़ रहा था। उस वक्त तीन बदमाश पहली मंजिल पर यासीन के कमरों में रखा सामान लूट रहे थे। एक बदमाश दूसरी मंजिल पर परिवार के सभी सदस्यों को बंधक बनाकर उनकी निगरानी करने में लगा था। हाथ में उसके पिस्टल थी। अमान सीधे दूसरे मंजिल पर गया और उसने दरवाजा खटखटा कर खोलने के लिए कहा। अमान की आवाज सुनकर हाजी मोहम्मद को डर सताने लगा कि बदमाश अमान को भी निशाना बना सकते हैं। उन्होंने मुंह पर चिपकाए गए टेप को हटाया और चीखकर कहा कि ‘अमान तू भाग जा, घर में बदमाश आ गए हैं।’ इस दौरान बदमाश ने दूसरी मंजिल के जाल से आवाज लगाकर अमान को पकड़ने और खुद भी गेट की तरफ भागा। नाना की आवाज सुनकर घर से भाग रहा अमान लगभग जीने की आधी दूरी तय कर चुका था कि तभी पहली मंजिल पर मौजूद बदमाश जीने में आ गए। इनके हाथ में चाकू था, वह उनसे बचने को वापस ऊपर भागा तो वहां पर दूसरी मंजिल पर मौजूद बदमाश पिस्टल लेकर आ गया। दोनों तरफ से अमान घिर गया और बदमाशों ने उसको भी दूसरी मंजिल पर बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाश करीब 15 मिनट के अंदर वारदात को अंजाम देकर भाग गए। अमान का कहना है कि महज पांच सेकेंड का समय और मिल जाता तो वह मकान के बाहर निकल गए होते और आस पड़ोस के लोगों और पुलिस की मदद से बदमाशों को घर के अंदर ही पकड़ लेते, जिससे न केवल उनके घर डकैती की वारदात बचती बल्कि अन्य वारदातें भी रुकती।



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed