{"_id":"5bfb0740bdec22415f3d9421","slug":"141543178048-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डकैती कांड: एएसपी सहित चार सीओ का तबादला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डकैती कांड: एएसपी सहित चार सीओ का तबादला
Updated Mon, 26 Nov 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
पिछले एक माह के दौरान लगातार हो रहीं डकैती की घटनाओं पर काबू न होने के कारण अंदर एसएसपी ने सूरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के लिए एएसपी सिविल लाइन सहित चार सीओ के तबादला कर दिए हैं। एक दिन पहले दो थानों के चार इंस्पेक्टर सहित आठ पुलिस कर्मियों को पहले ही लाइन हाजिर दिया गया है। घटनाओं पर काबू पाने के लिए एसएसपी खुद रात में पेट्रोलिंग कर रहे हैं। सभी सीओ, एसपी ग्रामीण और सिटी को भी देर रात तक क्षेत्र में चेकिंग के निर्देश दिए हैं।
एसएसपी जे रविंदर गौड़ ने एएसपी सिविल लाइन अपर्णा गुप्ता का सीओ हाईवे में तबादला किया है। सीओ हाईवे राजेश कुमार को सीओ सिविल लाइन बनाया गया है। सीओ कोतवाली की जिम्मेदारी कांठ के सीओ गजराज सिंह को सौंपी गई है। सीओ कांठ के पद पर शिव कुमार की तैनाती की गई है। एएसपी अपर्णा गुप्ता के सामने अब पाकबाड़ा के पाट वाली मिलक में हुई किसान हरि सिंह के घर डकैती की वारदात का जल्द खुलासा करने की चुनौती होगी तो सीओ कोतवाली गजराज सिंह के सामने किसरौल में हुई पीतल कारोबारी हाजी मोहम्मद यासीन के घर डकैती का खुलासा करना चुनौती होगा।
सीओ कोतवाली गजराज सिंह ने चार्ज लेने के बाद रविवार को किसरौल पहुंचकर पीड़ित परिवार से डकैती की वारदात के बारे में जानकारी की। उनसे संदिग्धों के बारे में भी पता किया है। एसएसपी ने शनिवार रात खुद मझोला सहित कई थानों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने हाईवे पर पीआरवी और लैपर्ड पर तैनात पुलिस कर्मियों की लोकेशन भी ली। एक महीने के दौरान जिले में 11 डकैती और डेढ़ दर्जन लूट की घटनाएं हो चुकी हैं। शहर के बीचो बीच किसरौल मोहल्ले में हुई डकैती की वारदात से पुलिस की साख पर सवाल उठा है।