{"_id":"5b0873604f1c1b886e8b4a81","slug":"141527280480-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विजिलेंस टीम ने मारे ताबड़तोड़ छापे, बीस जगह पकड़ी बिजली चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विजिलेंस टीम ने मारे ताबड़तोड़ छापे, बीस जगह पकड़ी बिजली चोरी
Updated Sat, 26 May 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
बिजली विजिलेंस टीम ने अलग अलग क्षेत्रों में छापेमारी की। टीम ने बीस से ज्यादा जगह बिजली चोरी पकड़ी है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से बिजली चोरों में हड़कंप मच गया। मूंढापांडे और बिलारी थाने में बिजली चोरी के आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराए गए हैं।
विजिलेंस टीम ने गोविंदपुर कलां गांव में छापा मारा तो बिजली चोरों में हड़कंप मच गया। टीम को देखते ही बिजली चोरों ने अपने मकानों की छापों से केबिल खींच लिए। इसके बाद भी टीम ने पांच जगह बिजली चोरी पकड़ी है। बिजली विजिलेंस टीम के निरीक्षक अंजना सिंह ने किशन वीर, रामपाल, अजय और पवन के खिलाफ केस दर्ज कराया है। इसके अलावा टीम ने बिलारी के ग्वाला खेड़ा गांव में छापा मारा। यहां टीम को बड़ी संख्या में बिजली चोरी होती मिली। बिलारी थाने में शराफत, अकीला, शाहिद, इरशाद, लखपत , यूसुफ, विजय पाल, चंद्रपाल, जमीन कुंवर पाल, जाकिर और कृपाल के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है। टीम ने दूसरे गांवों में भी छापेमारी की गई। लेकिन सूचना लीक होने पर बिजली चोरों ने पहले ही अपने घरों में केबिल खींच लिए थे।