फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   इंस्टाग्राम पर मेलजोल के बाद मुंबई की युवती से दुष्कर्म

इंस्टाग्राम पर मेलजोल के बाद मुंबई की युवती से दुष्कर्म

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
इंस्टाग्राम पर मेलजोल के बाद मुंबई की युवती से दुष्कर्म
मुरादाबाद। मुंबई में रहने वाली एक युवती की सवा साल पहले सोशल साइट इंस्टाग्राम पर मैनाठेर निवासी एक युवक से जानपहचान हुई। आरोप है कि दोस्ती प्यार में बदली और आरोपी ने युवती को मुंबई से मुरादाबाद बुलाकर एक होटल में उससे दुष्कर्म किया। युवती का अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल किया। उसके परिवार वालों ने युवती से साढे़ 11 लाख रुपये भी हड़प लिए हैं। इस संबंध में युवक, उसकी मां और बहन के खिलाफ एसएसपी के निर्देश पर महिला थाने में बृहस्पतिवार को नामजद एफआईआर दर्ज की गई है।
विज्ञापन

युवती ने एसएसपी से की गई शिकायत में बताया कि 2017 में वह इंस्टाग्राम पर मैनाठेर थानाक्षेत्र में रहने वाली युवक शिफत अहमद से पहचान हुई थी। दोनों के बीच बातचीत हुई और वह युवक से प्यार कर बैठी। युवक ने उससे शादी का वादा तक किया। आरोप है कि नवंबर 2017 में ही युवती को आरोपी ने परिवार से मिलवाने के बहाने मुंबई से मुरादाबाद बुलाया। यहां पर युवती को एक होटल में ले जाकर उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद बेसुध हालत में युवती के साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। युवती के अश्लील फोटो खींचे और वीडियो भी बनाई, इसके बाद आरोपी अपने घर ले गया और मां और बहन से युवती को मिलवाया, वहां पर भी आरोपी ने दुष्कर्म किया। युवती ने विरोध किया तो युवक के परिवार वालों ने कहा कि वह बेटे की शादी युवती से करवाने के लिए राजी हैं। जल्द ही शादी करने का वादा कर युवती को मुरादाबाद से मुंबई भेज दिया गया। आरोप है कि इसके बाद युवक की मां और बहन ने अलग-अलग बहाने से युवती से साढे़ 11 लाख रुपये हड़प लिए, बाद में युवती से शादी करने से युवक ने इंकार कर दिया। कई बार मिन्नतें करने पर भी जब युवक शादी के लिए राजी नहीं हुआ तो युवती ने एसएसपी कार्यालय पहुंच गई और उसने एसएपी जे रविंदर गौड को घटनाक्रम की जानकारी दी। एसएसपी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ महिला थाने में दुष्कर्म और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। युवक की मां और बहन को भी धोखाधड़ी का आरोपी बनाया गया है। जल्द ही मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed