फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   पुलिस से भिड़े पांच युवक, दो गिरफ्तार

पुलिस से भिड़े पांच युवक, दो गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 24 Dec 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
पुलिस से भिड़े पांच युवक, दो गिरफ्तार
मुरादाबाद।
विज्ञापन

सिविल लाइंस थानाक्षेत्र में सोनकपुर स्टेडियम के पास सोमवार शाम दो बाइक सवार पांच युवकों ने पुलिसकर्मियों से अभद्रता की। विरोध पर गाली गलौज और वर्दी उतरवाने की धमकी दी। दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके तीन साथी भाग गए हैं। जिनकी तलाश की जा रही है।

सीओ सिविल लाइन राजेश कुमार ने बताया कि दो बाइक सवार पांच युवक सोमवार शाम को स्टंट कर रहे थे और राहगीरों से अभद्रता कर रहे थे। इस सूचना पर लैपर्ड सवार दो पुलिसकर्मी वहां पर पहुंचे। पांचों युवकों को हंगामा करने से रोका गया तो वह पुलिसकर्मियों से अभद्रता करने लगे। सूचना पर दरोगा जगजीत उनको रोकने के लिए पहुंचे तो आरोपियों ने उनसे भी अभद्रता की। मामले की सूचना पुलिसकर्मियों ने वायरलेस पर दी। पुलिस बल वहां पर पहुंचा तो तीन आरोपी भाग गए, दो को पकड़ लिया गया। पकडे़ गए आरोपी उदित सैनी और दुष्यंत सैनी निवासी अशोक नगर हैं। दोनों युवकों को सिविल लाइंस थाने लाया गया तो वहां पर भी वह पुलिसकर्मियों से गाली गलौज करने लगे, मेडिकल के लिए उनको जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां पर भी आरोपियों ने हंगामा किया है। उदित, दुष्यंत और उनके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ दरोगा जगजीत की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर उनको गिरफ्तार किया गया है। पकडे़ गए दोनों आरोपी खुद को छात्र बता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed