फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   सफाई कर्मचारी की पिटाई के विरोध में सफाई ठप

सफाई कर्मचारी की पिटाई के विरोध में सफाई ठप

Sat, 15 Dec 2018 02:09 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
सफाई कर्मचारी की पिटाई के विरोध में सफाई ठप
मुरादाबाद।
विज्ञापन

नागफनी थानाक्षेत्र के ढहरिया मोहल्ले में सफाई कर्मचारी दिनेश के साथ मारपीट करने के मामले में शुक्रवार देर रात पुलिस ने पार्षद, उसके पति और एक अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज ली है। मारपीट करना, जान से मारने की धमकी देना और एससीएसटी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज किया है।
किसरौल निवासी दिनेश वाल्मीकि नगर निगम में सफाई कर्मचारी है। दिनेश की तहरीर पर पुलिस ने वार्ड संख्या 49 की पार्षद, उसके पति मो. नसीम और मो. फैसल के खिलाफ केस दर्ज किया है। दिनेश ने बताया कि गुरुवार सुबह वह ढहरिया मोहल्ले में सफाई कर रहा था। इसी दौरान वहां पार्षद के पति मो. नसीम और उनका भाई मो. फैसल पहुंच गए थे। उनसे पहले अपने घर के बाहर सफाई करने का दबाव बनाया। विरोध करने पर मारपीट की और अपने घर में खींचकर ले गए। यहां आरोपी नसीम, उसकी पत्नी और भाई ने भी मारपीट की। इंस्पेक्टर दिनेश चंद्र शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


वार्ड संख्या 49 में ठप रही सफाई व्यवस्था
मुरादाबाद। पार्षद, उसके पति और भाई के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई नहीं की तो सफाई कर्मचारी सफाई करने नहीं पहुंचा। जिस कारण शुक्रवार को वार्ड संख्या 49 के मोहल्लों में सफाई व्यवस्था ठप रही। लोगों ने इसकी जानकारी नगर निगम अधिकारियों से की। इसके बाद भी सफाई करने कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। शुक्रवार को दिन भर मोहल्ले में सफाई न होेने से जगह जगह कूड़े के ढेर लग गए। शुक्रवार देर रात पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली। अब शनिवार से सफाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed