फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   मैनेजर की ट्रेन से कटकर मौत

मैनेजर की ट्रेन से कटकर मौत

Tue, 20 Nov 2018 02:08 AM IST
Updated Tue, 20 Nov 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
मैनेजर की ट्रेन से कटकर मौत
मुरादाबाद।
विज्ञापन

एचडीएफसी लाइफ इंश्यारेंस के मैनेजर की संदिग्ध हालात में ट्रेन से कटकर मौत हो गई । उनका शव सोमवार सुबह अगवानपुर में रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला है। शव की शिनाख्त जेब में मिले दस्तावेजों से हुई है। उनकी जेब से देहरादून से बरेली का टिकट मिला है। यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वह अगवानपुर मेें ट्रेन की चपेट में कैसे आ गए। जीआरपी कई बिंदुओं को ध्यान में रखकर मौत के कारणों की जांच कर रही है।
मैनेजर अतुल प्रताप सिंह (24) कन्नौज के गैसपुर गांव के रहने वाले थे। उनके दोस्त शशांक ने बताया कि अतुल बरेली में कार्यरत थे। सोमवार सुबह जीआरपी ने परिवार वालों को अतुल की मौत की जानकारी दी तो वह लोग यहां पहुंचे। उन्होंने बताया कि 12 दिसंबर को अतुल की शादी लखनऊ निवासी युवती से होनी थी। हो सकता है कि वह बैंक के कार्य से देहरादून गए थे, वहां से वापस आ रहे थे। वह ट्रेन से नीचे गिरे या किसी ने उनको धक्का दिया है, यह जांच का विषय है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ट्रेन से कटकर अतुल की मौत की पुष्टि हुई है। यह भी हो सकता है कि अतुल एक ट्रेन से नीचे गिरे हों तो दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए हो, इस वजह से उनकी मौत हुई हो। अतुल की मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। उनके पिता जेके सिंह आर्मी से रिटायर्ड हैं। परिवार में बड़ी बहन तनु सिंह और छोटा भाई शिवा सिंह है। जीआरपी प्रभारी पंकज पंत ने बताया कि अगवानपुर में सुबह रेलवे ट्रैक पर शव मिला था। जेब से 18 तारीख का बरेली से देहरादून का रेल टिकट मिला है। अंदेशा है कि ट्रेन में सफर करने के दौरान ट्रेन से गिरकर अतुल प्रताप की मौत हुई है। अन्य बिंदुओं को भी ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। परिवार वालों ने इस संबंध में अभी तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन


मातम में बदली शादी की खुशियां, मां बेहाल
मुरादाबाद। परिवार में अतुल की शादी को लेकर खुशी का माहौल था। सोमवार सुबह जब अतुल की मौत की जानकारी परिवार को मिली तो खुशियां मातम में बदल गईं। अतुल की मां का रोकर बुरा हाल है। वह परिवार वालों से पूछती रहीं कि मेरे लला को क्या हो गया है, वह कहां चला गया? उसके जाने से मेरी दुनिया उजड़ गई। परिवार वाले उन्हें सांत्वना देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed