फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   घर में घुसकर किया हमला, तेरह लोगों के खिलाफ केस

घर में घुसकर किया हमला, तेरह लोगों के खिलाफ केस

Tue, 30 Oct 2018 02:04 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
घर में घुसकर किया हमला, तेरह लोगों के खिलाफ केस
मुरादाबाद।
विज्ञापन

मझोला थानाक्षेत्र के भोला सिंह की मिलक में रविवार को कुछ लोगों ने एक घर पर हमला बोल दिया। आरोप है कि विरोध करने पर परिजनों के साथ मारपीट की गई। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में तेरह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

भोला सिंह की मिलक निवासी अमर सिंह ने मझोला थाने में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि उसके मकान का निर्माण चल रहा। इसके अलावा मकान के सामने ही सड़क पर सीमेंट की टाइल्स बिछाने का कार्य चल रहा है। रविवार को बिशनपुर निवासी अनीस ट्रैक्टर ट्राली में टाइल्स लेकर आया था। अमर सिंह ने आरोप लगाया है कि वह मेरे घर के लिए रखी बजरी को सड़क पर बिछाने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ गाली गलौज शुरू कर दी। इसी बात को लेकर मारपीट हो गई। उस वक्त मामला शांत हो गया। कुछ देर बाद वह दोबारा अपने साथ पंद्रह बीस लोगों को लेकर पहुंचा और उसने घर पर हमला कर दिया। अमर सिंह और उसके परिवार के लोगों के साथ मारपीट की। आरोप है कि आरोपी अपने हाथों में चाकू और तमंचा भी लेकर आए थे। इस घटना की जानकारी यूपी 100 को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने इस मामले में जुम्मा, अनीस, सिराज, फुरकान, इमरान, फरीद, फिरोज, फारूख, शाहरूख, जाफर, सिराजुद्दीन, नदीम और रियाजुद्दीन के खिलाफ मारपीट, बलवा, जान से मारने की धमकी देना और एससीएसटी एक्ट में केस दर्ज किया गया है। मझोला इंस्पेक्टर विकास सक्सेना ने बताया केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed