{"_id":"5b33f7b44f1c1bc5628b77db","slug":"131530132404-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेलवे अस्पताल के पीछे नाले में मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रेलवे अस्पताल के पीछे नाले में मिला युवक का शव
Updated Thu, 28 Jun 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
महानगर में खुले पड़े नाले जानलेवा साबित हो रहे हैं। बुधवार को फिर नाले से एक युवक का शव बरामद हुआ। जिससे सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जिसमें डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। मृतक की पहचान न होने पर शव 72 घंटे के लिए पोस्टमार्टम की मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
बुधवार दोपहर रेलवे अस्पताल के कर्मचारियों को अस्पताल के पीछे से बदबू महसूस हुई। उन्होंने अस्पताल के पीछे जाकर देखा तो नाले में एक युवक का शव पड़ा हुआ था। नाले में शव पड़े होने की जानक ारी कालोनी में फैली तो मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवाकर मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो पाई। बुधवार शाम आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला कि युवक की मौत नाले में डूबने से हुई थी। शव पांच दिन पुराना बताया जा रहा है। युवक के एक हाथ पर महेश और दूसरे हाथ पर मामता लिखा है। जबकि बाजू पर शेर का चेहरा बना हुआ है। इससे पहले भी महानगर में खुले पड़े नालों में गिरकर कई लोगों की मौत हो चुकी हैं। इसके बाद भी महानगर के नाले पूरी तरह से बंद नहीं कराए जा सके हैं। इंस्पेक्टर सिविल लाइंस अजीत कुमार सिंह ने बताया कि मृतक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।