{"_id":"5b903ee2867a557eb715b746","slug":"121536179938-moradabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार को सुलाकर माल बटोर कर फरार हो गई दुल्हन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिवार को सुलाकर माल बटोर कर फरार हो गई दुल्हन
Updated Thu, 06 Sep 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुरादाबाद।
मझोला थानाक्षेत्र में परिवार को सुलाकर एक दुल्हन घर से माल बटोर कर फरार हो गई। सुबह को परिजन देर तक नहीं जागे तो आस पड़ोस के लोग उनके घर पहुंचे। इसके बाद उन्हें जगाया गया। घर से दुल्हन और सामान गायब देख परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने पुलिस को प्रार्थना देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।
कांशीराम नगर में रहनी महिला ने बताया कि उसका बेटा रेलवे स्टेशन पर वेंडर है। उसने पुलिस को तहरीर में बताया है कि रेलवे स्टेशन पर एक युवती से उसके बेटे के प्रेम संबंध हो गए थे। 25 जून को उसने कोर्ट मैरिज की। इसके बाद वह युवती को अपने घर ले आ गया। शादी के कुछ दिन तक तो सब कुछ ठीक ठाक चलता रहा। तीन सितंबर की रात सभी परिजनों ने खाना खाया। इसके बाद सब सो गए। रात में किसी समय दुल्हन घर में रखे रुपये, जेवर और अन्य सामान बटोर कर फरार हो गए। अगले दिन चार सितंबर को परिजन देर तक नहीं जागे। एक बजे पड़ोसियों ने उन्हें जगाया। तब पता चला कि दुल्हन घर से सामान बटोर कर भाग गई है। उसने ही रात में खाने में नशे की दवा मिलाई थी। खाना खाने के बाद परिजन बेहोश हो गए। मझोला इंस्पेक्टर विकास सक्सेना ने बताया कि अभी उन्हें कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर आएगी तो जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।