फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   आदर्श कालोनी में तैयार हो रही थी जहरीली शराब,

आदर्श कालोनी में तैयार हो रही थी जहरीली शराब,

Fri, 24 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
आदर्श कालोनी में तैयार हो रही थी जहरीली शराब,
मुरादाबाद।
विज्ञापन

शामली में जहीली शराब से पांच लोगों की मौत के बाद आबकारी टीम और पुलिस ने रैपिड एक्शन फोर्स के साथ बृहस्पतिवार सुबह आदर्श कालोनी में छापामारी की। पुलिस ने यहां पर जहरीले रसायन से तैयार हो रही अवैध शराब की 32 भट्ठियों को तोड़ दिया। हजारों लीटर कच्ची शराब को नष्ट कर दिया है।

जिला आबकारी अधिकारी कुलदीप मिश्रा ने बताया कि आदर्श कालोनी में कच्ची शराब बनाई जा रही थी। इसकी सूचना पुलिस से भी साझा की गई। एसपी सिटी अंकित मित्तल, एएसपी अपर्णा गुप्ता दो थानों के पुलिस बल और एक कंपनी आरएएफ के साथ आदर्श कालोनी में दबिश देने पहुंचे तो वहां पर बड़ी मात्रा में जहरीले रसायन से शराब तैयार होती मिली। शराब बनाने वाले ज्यादातर लोग पुलिस की दबिश की सूचना मिलते ही भट्टी छोड़कर भाग निकले। इस दौरान एक आरोपी विकास निवासी बिहार पुलिस के हत्थे चढ़ा है। एसपी सिटी ने बताया कि शराब की 32 भट्ठियों को तोड़ा गया है। 50 ड्रम में हजारों लीटर लहन भरा मिला है, जिसे नष्ट किया गया है। इस दौरान वहां पर अवैध शराब की बोतलें भी बरामद हुई हैं, जिन्हें कब्जे में लिया गया है। विकास के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। दोपहर को उसका चालान कर न्यायालय ले जाया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है। शराब बनाने के दौरान जहरीले रसायन का प्रयोग किया जाता था, इस शराब के सेवन से लोगों की जान भी जा सकती थी। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि इस तरह के अन्य ठिकानों के बारे में भी जानकारी की जा रही है। अवैध शराब का काम करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed